यूपी के आगरा में पुलिस एनकाउंटर, हत्या का आरोपी अरबाज खान हुआ ढेर

यूपी के आगरा में पुलिस एनकाउंटर, हत्या का आरोपी अरबाज खान हुआ ढेर

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को एनकाउंटर हुआ है। दरअसल, बीते 23 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में राज चौहान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के सम्बन्ध में थाना ट्रांस यमुना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में घटना के सफल एवं शीघ्र अनावरण हेतु कुल 09 टीमों का गठन किया गया था। आरोपी को जब गिरफ्तार कर के तमंचे की बरामदगी के लिए ले जाया गया तब उसने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर उनपर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गठित की गयी टीमों द्वारा मुख्य अभियुक्त अरबाज खान उर्फ मंसूरी, निवासी खंदौली, आगरा को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को उसके द्वारा घटना में प्रयोग किये गये तमंचे की बरामदगी हेतु ले जाया जा गया था लेकिन इसी दौरान आज दिनांक 29.01.2026 को टेड़ी बगिया क्षेत्र में कांशीराम आवास के पास अभियुक्त उपरोक्त अरबाज खान उर्फ मंसूरी, उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीनकर भागा और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
अरबाज खान द्वारा की गयी फायरिंग के दौरान आरक्षी मनोज कुमार घायल हो गये। हरेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ट्रांस यमुना व निरीक्षक भानु प्रताप थाना प्रभारी कोतवाली के बुलट प्रूफ जैकेट पर एक-एक गोली लगीं। पुलिस द्वारा की गयी जबावी कार्यवाही में अरबाज खान को दो गोलियॉ क्रमश: छाती पर वायी तरफ एवं दाहिने पैर में लगीं जिससे वह घायल हो गया।
अरबाज खान को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिसके उपरान्त एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। तथा दोनों घायल पुलिस कर्मियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल आगरा में भर्ती कराया गया। अरबाज खान उपरोक्त का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *