Anupama Spoiler: वसुंधरा की मौत से हिल जाएगा कोठारी परिवार, मरने से पहले दे जाएगी प्रेम-राही को बड़ा झटका

Anupama Spoiler: वसुंधरा की मौत से हिल जाएगा कोठारी परिवार, मरने से पहले दे जाएगी प्रेम-राही को बड़ा झटका

Anupama Upcoming Update: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है। रुपाली गांगुली स्टारर इस सीरियल में मेकर्स लगातार ऐसे मोड़ ला रहे हैं, जो दर्शकों को इमोशनल रूप से झकझोर दें। आने वाले एपिसोड्स में कहानी में मौत की एंट्री होने वाली है, जो कोठारी परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल देगी। बताया जा रहा है कि वसुंधरा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो जाएगी और मरने से पहले वह प्रेम और राही की जिंदगी में ऐसा तूफान छोड़ जाएगी, जिसका असर लंबे समय तक देखने को मिलेगा।

हालिया ट्रैक में दर्शकों ने देखा कि वसुंधरा ने अनुपमा से परिवार के सामने माफी मांगी और जन्मदिन के जश्न में अनुपमा पूरे परिवार के साथ शामिल हुई। जन्मदिन पार्टी में अनुपमा और वसुंधरा की बॉन्डिंग देखकर कोठारी परिवार भी हैरान रह जाता है। दोनों मिलकर पार्टी एंजॉय करती नजर आएंगी और रस्साकशी जैसे खेल में अनुपमा पूरे कोठारी परिवार को हरा देगी। इस दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का और खुशियों से भरा रहेगा।

वसुंधरा की अचानक बिगड़ेगी तबीयत

जन्मदिन के जश्न में राही भी खास रंग जमाने वाली है। वह अनुपमा की नकल करते हुए मशहूर तुमको क्या, डायलॉग बोलेगी, जिसे देखकर अनुपमा बेहद खुश हो जाएगी। परिवार में हंसी-मजाक का दौर चलेगा, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। पार्टी खत्म होते ही कहानी अचानक गंभीर मोड़ ले लेगी। खबरों की मानें तो वसुंधरा की तबीयत अचानक बिगड़ जाएगी। उसकी हालत इतनी नाजुक हो जाएगी कि वह खुद समझ जाएगी कि अब उसका अंत करीब है।

राही के लिए मुसीबत बनेगी वसुंधरा की आखिरी इच्छा

वसुंधरा की बीमारी की खबर मिलते ही कोठारी हाउस में हड़कंप मच जाएगा और पूरा परिवार डर और चिंता में डूब जाएगा। मरने से पहले वसुंधरा प्रेम को एक ऐसा आदेश देगी, जो राही के लिए मुसीबत बन जाएगा। वसुंधरा चाहती है कि घर का वारिस आए और उसे लगता है कि । इस वजह से प्रेम चाहकर भी वसुंधरा के सामने अपनी बात नहीं रख पाएगा। वसुंधरा की आखिरी इच्छा परिवार के लिए कानून बन जाएगी।

वसुंधरा की मौत से टूट जाएगा कोठारी परिवार

वसुंधरा की मौत के बाद कोठारी परिवार पूरी तरह टूट जाएगा। अनुपमा भी इस बार खुद को रोक नहीं पाएगी और में आंसू बहाती नजर आएगी। वहीं वसुंधरा की आखिरी इच्छा की वजह से राही पर मां बनने का दबाव बढ़ेगा, जिससे उसकी जिंदगी में नया संघर्ष शुरू हो जाएगा। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस मुश्किल हालात में राही और प्रेम का कैसे साथ देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *