Epstein Files विवाद में घिरे अनुराग कश्यप? ‘बॉलीवुड गाय’ कहकर किया गया जिक्र, अब डायरेक्टर ने दी सफाई

Epstein Files विवाद में घिरे अनुराग कश्यप? ‘बॉलीवुड गाय’ कहकर किया गया जिक्र, अब डायरेक्टर ने दी सफाई

Anurag Kashyap In Epstein Files: पिछले कई महीनों से एपस्टीन फाइल्स लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ये फाइल्स दिवंगत अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी बताई जा रही हैं। इनमें बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन और केविन स्पेसी जैसे कई प्रभावशाली नामों का उल्लेख होने का दावा किया गया है। इससे पहले फिल्ममेकर मीरा नायर के पूर्व पति को लेकर भी कयास लगाए गए थे, लेकिन उन दावों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी।

वायरल पेज में अनुराग कश्यप का जिक्र

अब सोशल मीडिया पर कथित एपस्टीन फाइल्स का एक पेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस पेज में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम ‘बॉलीवुड गाय’ के तौर पर दर्ज बताया जा रहा है। वायरल दस्तावेज में जेफरी एपस्टीन और गिउसेप्पे बर्सानी, गिनो यू और ऑर्नेला कोराजा जैसे नामों के बीच ईमेल बातचीत का जिक्र है। हालांकि, इस डॉक्यूमेंट की किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।

वायरल पेज को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक रेडिट यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ये एपस्टीन की फाइल्स हैं या चित्रगुप्त की हिसाब-किताब की किताब? हर कोई इसमें नजर आ रहा है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जांच का फोकस असली अपराधियों पर होना चाहिए, न कि उन लोगों पर जिन्हें केवल किसी इवेंट के लिए आमंत्रित किया गया हो।

एप्स्टीन फाइल्स आखिर हैं क्या?

एपस्टीन फाइल्स दरअसल उन दस्तावेजों का बड़ा संग्रह हैं, जो जेफरी एपस्टीन और उसकी सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल के खिलाफ जांच के दौरान जुटाए गए थे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भी इन फाइल्स को मुद्दा बनाया था, हालांकि बाद में उन्होंने इन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा गढ़ी गई कहानियां बताया।

16 फाइल्स के गायब होने का दावा

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एपस्टीन से जुड़ी कम से कम 16 फाइल्स इंटरनेट से गायब हो चुकी हैं। इसके अलावा, कई पुरानी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशहूर हस्तियां दिखाई देती हैं।

विवाद बढ़ने के बाद तोड़ी चुप्पी

विवाद बढ़ने के बाद अनुराग कश्यप ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे हर महीने करीब 15 स्पीकर इनविटेशन मिलते हैं और मैं शायद ही कभी उनका जवाब देता हूं। मैं कभी बीजिंग गया ही नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि वायरल डॉक्यूमेंट्स का नेचर ही भरोसेमंद नहीं लगता और मेरे नाम से क्लिकबेट मेरी फिल्मों से ज्यादा पॉपुलर हो गया है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *