प्रेम प्रसंग में कत्ल! पांच साल पहले पति और अब पत्नी की भी हत्या, अज्ञात हत्यारे ने खोपड़ी में उतार दी गोली

प्रेम प्रसंग में कत्ल! पांच साल पहले पति और अब पत्नी की भी हत्या, अज्ञात हत्यारे ने खोपड़ी में उतार दी गोली

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शरीफगंज इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात ये है कि महिला की हत्या किसने और कैसे की इसके पीछे का राज उजागर होना बाकी है। मृतक महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हालांकि इसके पीछे की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कत्ल के तार आज से नहीं, बल्कि 5 साल पुराने एक खूनी इतिहास से जुड़े हैं।
घटना को लेकर स्थानीय व्यक्ति ​सीताराम यादव ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतक काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी 5 साल पहले उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पहले पति, और अब पत्नी की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक महिला के ​ससुर का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में एक लड़का काजल कुमारी से मिलने आया करता था। बात सिर्फ मिलने तक नहीं थी, फेसबुक पर काजल कुमारी की कई तस्वीरें वायरल की गई थीं। ​काजल को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अंजाम इतना खौफनाक होगा।
वहीं कटिहार के SP शिखर चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी। ​पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का नतीजा है। ​कातिल अपना काम करके फरार हो गए, लेकिन मौके से पुलिस को गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। ​SP ने माना कि फेसबुक पर फोटो वायरल होने और पूर्व में मिली धमकियों के एंगल पर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। वहीं पति की मौत के 5 साल बाद पत्नी का कत्ल होने की घटना में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *