बरेली में ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर

बरेली में ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर

बरेली जिले के भोजीपुरा मे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक अवैध मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद को गिराने के लिए दो बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि यह मस्जिद आला हजरत के नाम से बनाई गई थी,जिसे प्रशासन ने अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की। आज जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल और बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मस्जिद को गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मस्जिद करीब 300 वर्गगज क्षेत्रफल में निर्मित थी। लंबे समय से इसे लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंच गया। प्रशासन का कहना है कि निर्माण को अवैध श्रेणी में मानते हुए हटाया गया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता गांव पहुंचने लगे। अधिकारियों ने भीम आर्मी नेताओं को समझाकर मौके से हटने के लिए कहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हो रही है, इसलिए किसी भी प्रकार के राजनीतिक या संगठनात्मक हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *