
Viral Stunt Video : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वायरल होने की चाहत में एक युवक ने ऐसा खतरनाक स्टंट किया, जो उसकी जान पर बन आया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक छत पर खड़े हैं और उनमें से एक लड़का स्टंट दिखाने के लिए मुंह में पेट्रोल भर लेता है। सामने जल रही लकड़ी की आग पर वह पेट्रोल से कुल्ला करने की कोशिश करता है, ताकि आग का बड़ा शोला बन सके।
View this post on Instagram
मुंह में भरा पेट्रोल ने आग पकड़ी
यह स्टंट कुछ ही सेकंड में भयावह हादसे में बदल जाता है। जैसे ही पेट्रोल आग के संपर्क में आता है, तेज लपटें उठती हैं और युवक के मुंह में भरा पेट्रोल तुरंत आग पकड़ लेता है। आग की लपटें सीधे उसके चेहरे तक पहुंच जाती हैं और उसका चेहरा आग के गोले की तरह नजर आने लगता है।
वीडियो में साफ दिखता है कि उसके बालों में भी आग लग जाती है और वह दर्द से तड़प उठता है। मौके पर मौजूद उसके दोस्त पहले तो घबरा जाते हैं, लेकिन फिर तुरंत पानी की बोतलें लाकर उसके चेहरे पर डालते हैं। समय रहते आग बुझा दी जाती है, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था।
स्टंट बेहद खतरनाक और बेवकूफी भरा
को इंस्टाग्राम पर shoaibvirk2.0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स ने इस स्टंट को बेहद खतरनाक और बेवकूफी भरा बताया है।
कई लोगों का कहना है कि वायरल होने की चाहत में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यूजर्स ने अपील की है कि ऐसे खतरनाक प्रयोगों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती जिंदगी भर का नुकसान बन सकती है।
