OTT पर छाई Jeffrey Epstein की सीरीज, नाबालिगों के शोषण की खौफनाक कहानी देख कांप उठेगी रूह

OTT पर छाई Jeffrey Epstein की सीरीज, नाबालिगों के शोषण की खौफनाक कहानी देख कांप उठेगी रूह

Jeffrey Epstein Dark Deeds Series: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के काले-कारनामों से जुड़े सबूत जैसे ही एपस्टीन फाइल्स के रूप में सामने आए, पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। करीब 30 लाख पन्नों, हजारों तस्वीरों और वीडियो फुटेज के साथ जारी हुई इन फाइल्स ने ऐसे-ऐसे राज खोले हैं, जिन्हें जानकर हर कोई सन्न रह गया है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जेफरी एपस्टीन की घिनौनी सच्चाई दुनिया के सामने आई हो। दरअसल, एपस्टीन फाइल्स से कई साल पहले ही एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज के जरिए उसके अपराधों की परतें खोली जा चुकी थीं।

6 साल पहले सामने आई थी सच्चाई

साल 2020 में रिलीज हुई डॉक्यु सीरीज ‘जेफरी एपस्टीन: फिल्थी रिच’ ने एपस्टीन के काले कारनामों को बिना किसी लाग-लपेट के पेश किया था। भले ही उस वक्त यह सीरीज ज्यादा सुर्खियों में न रही हो, लेकिन एपस्टीन फाइल्स के बाद यह एक बार फिर चर्चा में आ गई है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है।

पीड़ितों की गवाही ने खोल दी पोल

चार एपिसोड की इस डॉक्यु सीरीज का निर्देशन लिसा ब्रायंट ने किया था। सीरीज की खास बात यह है कि इसमें एपस्टीन के अपराधों को सीधे पीड़ितों की गवाहियों के जरिए दिखाया गया है। शुरुआती एपिसोड्स में बताया गया है कि कैसे एपस्टीन ने अपनी दौलत, ताकत और रसूख के दम पर लंबे समय तक कानून को गुमराह किया। साथ ही, उसके प्राइवेट आइलैंड और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन्स की भी विस्तार से जानकारी दी गई है।

कैसे बचता रहा कानून से?

सीरीज में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह कई बार पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने में कामयाब रहा। वहीं, 2019 में हुई उसकी दोबारा गिरफ्तारी और उसके बाद के कानूनी घटनाक्रम को भी डॉक्यु सीरीज में विस्तार से दिखाया गया है।

कहां देखें जेफरी एपस्टीन: फिल्थी रिच?

इस डॉक्यु सीरीज का हर एपिसोड करीब एक घंटे का है। अगर आप एपस्टीन केस को गहराई से समझना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेहद अहम है। ‘जेफरी एपस्टीन: फिल्थी रिच’ फिलहाल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में 9वें नंबर पर बनी हुई है। एपस्टीन फाइल्स के बाद इस सीरीज को देखना, उस डरावनी सच्चाई को समझने का एक और मजबूत जरिया बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *