Propose Day Special: कहने में आती है शर्म? इन मैसेजेस के जरिए बिना बोले पार्टनर से कहें अपने दिल की बात

Propose Day Special: कहने में आती है शर्म? इन मैसेजेस के जरिए बिना बोले पार्टनर से कहें अपने दिल की बात

Propose Day Romantic Messages: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे अपनी भावनाओं को स्वीकार करने का सबसे बड़ा अवसर है। कई बार हम सामने जाकर बोलने में हिचकिचाते हैं ऐसे में एक प्यार भरा संदेश जादुई काम कर सकता है। यहां कुछ ऐसे अनोखे तरीके और मैसेज हैं जो आपकी बात सीधे उनके दिल तक पहुंचाएंगे।

प्यार करना जितना आसान है उसे शब्दों में पिरोकर किसी के सामने पेश करना उतना ही चुनौतीपूर्ण। 8 फरवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए खास है जो लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं लेकिन सही मौके का इंतजार कर रहे थे। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो सामने जाकर बोलने में शर्म महसूस करते हैं तो डिजिटल संदेशों का इस्तेमाल करें।

कुछ बेहतरीन प्रपोज डे मैसेज

“मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारी जिंदगी में कितना मायने रखता हूं, पर मैं अपनी पूरी जिंदगी तुम्हारे नाम करना चाहता हूं। Will you be mine?”

“फूलों की तरह महकती रहे जिंदगी तुम्हारी, बस यही दुआ है खुदा से मेरी। क्या तुम इस जिंदगी का हिस्सा बनना चाहोगी?”

“इतने सालों से दिल में एक बात दबी थी आज हिम्मत जुटा कर कह रहा हूं… मुझे तुमसे प्यार है और हमेशा रहेगा।”

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

शायराना अंदाज में करें प्रपोज

तन्हाइयों में उनको ही याद करते हैं, वो सलामत रहें बस यही फरियाद करते हैं। मिले अगर मौका तो कह देंगे उनसे, कि हम उनसे ही सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

न मुझे चांद चाहिए, ना सितारों की ख्वाहिश है, बस तू मिल जाए मुझे, यही मेरी आखिरी गुजारिश है। मेरी जिंदगी की अधूरी कहानी पूरी कर दो, क्या तुम उम्र भर के लिए मेरा हाथ थाम सकते हो?

रब से आप जैसे यार मांगते हैं, दिल का सुकून और ढेर सारा प्यार मांगते हैं। कितनी मोहब्बत है आपसे, ये कैसे बताएं, बस इतना जान लो कि हम जिंदगी भर का साथ मांगते हैं।

मेरे लफ्ज़ थोड़े कम हैं, मेरी मोहब्बत बहुत ज्यादा, बस तुम मिल जाओ मुझे, यही है मेरा इरादा।

मैसेज के जरिए प्रपोज करना क्यों है खास

मैसेज के जरिए आप अपनी बात को कई बार पढ़कर और बेहतर बनाकर भेज सकते हैं। इससे आप पर तत्काल प्रतिक्रिया का दबाव नहीं रहता और सामने वाले को भी सोचने का समय मिलता है। एक या एक सरल लेकिन गहरा वाक्य आपके रिश्ते की नई शुरुआत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *