
Bengaluru Couple : इंटरनेट पर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो दिल में बस जाते हैं। बेंगलुरु के एक कपल ने हाल ही में ऐसा ही एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
नेहा हरचंदानी नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने यूं ही अपनी काम करने वाली दीदी को अपनी शादी की सालगिरह के बारे में बता दिया था। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह बात दीदी इतनी गंभीरता से ले लेंगी।
View this post on Instagram
काम करने वाली दीदी ने दिया सरप्राइज
वीडियो में देखा जा सकता है कि दीदी हाथ में फूल और चॉकलेट लेकर घर पहुंचती हैं। नेहा हैरानी से पूछती हैं, “दीदी आप ये क्यों ले आईं?” इस पर वह मुस्कुराती नजर आती हैं।
खास बात यह रही कि दीदी ने अपने पति की मदद से यह गिफ्ट ब्लिंकिट के जरिए ऑर्डर किया था। यह छोटा सा सरप्राइज उनके प्यार और अपनापन को दर्शाता है। नेहा ने वीडियो में कहा कि यह तो दीदी का उनके लिए स्नेह है, जो इस रूप में सामने आया।
असली सम्मान और संस्कार की निशानी
का एक और खास पल तब दिखा, जब नेहा के पति ने दीदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पर इस भाव ने लोगों को और ज्यादा प्रभावित किया। कई यूजर्स ने लिखा कि यह असली सम्मान और संस्कार की निशानी है।
एक यूजर ने कमेंट किया कि पति द्वारा दीदी के पैर छूना बहुत अच्छी बात है। यह वीडियो दिखाता है कि रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि अपनापन और सम्मान से भी बनते हैं।
