रील बनाने के चक्कर में नाबालिग झुलसा, आग से स्टंट का वीडियो देख सन्न रह गए लोग

रील बनाने के चक्कर में नाबालिग झुलसा, आग से स्टंट का वीडियो देख सन्न रह गए लोग

Fire Stunt Video : सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। लाइक और व्यू पाने की चाह में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है।

वीडियो में एक नाबालिग लड़का रील बनाने के लिए आग से जुड़ा खतरनाक स्टंट करता नजर आता है। कुछ सेकंड के इस स्टंट ने उसकी जिंदगी पर गहरा असर डाल दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो किसी इनडोर सेटअप में शूट किया जा रहा था, जहां आसपास कुछ लोग भी मौजूद थे।

स्टंट करना पड़ा भारती, चेहरे पर लगी आग

वायरल क्लिप में दिखता है कि लड़का मिट्टी के तेल को मुंह में भरकर जलती हुई लाइटर की ओर फेंकता है, ताकि आग की बड़ी लपट बन सके और वीडियो आकर्षक दिखे। लेकिन जैसे ही उसने ईंधन बाहर फेंका, आग अचानक भड़क उठी और उसके चेहरे को अपनी चपेट में ले लिया।

बच्चा घबरा जाता है और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। हालांकि तब तक उसके चेहरे पर गंभीर जलन हो चुकी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की आग से जुड़ी घटनाएं स्थायी निशान छोड़ सकती हैं और मानसिक आघात भी लंबे समय तक बना रहता है।

वीडियो देख लोगों ने माता-पिता की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए

वीडियो प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे लाखों बार देखा जा चुका है। पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन में रील बनाने की इस पर चिंता जताई गई है।

यूजर्स ने सवाल उठाया है कि आखिर बच्चों को ऐसे जोखिम भरे स्टंट करने की अनुमति कौन दे रहा है। कई लोगों ने माता-पिता और बड़ों की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया है। यह घटना एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की कीमत बहुत भारी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *