शोरूम मालिक को पड़ा दिल का दौरा, बेटे की सूझबूझ से सीपीआर देकर बची व्यापारी की जान

शोरूम मालिक को पड़ा दिल का दौरा, बेटे की सूझबूझ से सीपीआर देकर बची व्यापारी की जान

CPR Saves Life : राजस्थान के कोटा शहर से एक दिल दहला देने वाला लेकिन प्रेरणादायक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ज्वेलरी शोरूम में आभूषण व्यापारी राज कुमार अपने कलेक्शन ग्राहकों को दिखा रहे थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

शोरूम में मौजूद लोग घबरा गए और माहौल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि अगर तुरंत मदद नहीं मिली तो बड़ा हादसा हो सकता है। यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

बेटे के सूझबूझ से बची जान

इसी दौरान शोरूम मालिक के बेटे ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया। करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार सीपीआर करने के बाद राज कुमार की हालत में सुधार होने लगा।

थोड़ी ही देर में वे होश में आए और सहारे से अपने पैरों पर खड़े होकर शोरूम से बाहर निकलते नजर आए। इस घटना को देखने वाले लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेटे की तत्परता और साहस की जमकर तारीफ की जा रही है।

जीवनरक्षक तकनीक आना जरूरी

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आपात स्थिति में तुरंत और सही कदम उठाना कितना जरूरी होता है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक हर व्यक्ति को आनी चाहिए।

विशेषज्ञों का भी मानना है कि शुरुआती कुछ मिनटों में दिया गया सीपीआर किसी की जान बचा सकता है। लोगों को जागरूक रहने और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण लेने की सीख दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *