
UP Breaking News Live: 9 फरवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया. सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की. उन्होंने सरकार का एजेंडा बताया. अगर मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा. कुछ जिलों में तेज हवाएं चलेंगी.
UP Budget Session: बजट सत्र से पहले CM योगी का प्रेस कॉन्फ्रेंस
हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार- सीएम
‘विपक्ष सदन की कार्यवाही को बाधित ना करे’
‘राज्य के हित में आवश्यक कदम उठाने को तैयार’
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया. सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की. उन्होंने सरकार का एजेंडा बताया.
UP Assembly Budget Session LIVE:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने विधानसभा बजट सत्र पर कहा, “प्रदेश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा इस बजट के माध्यम से आपके सामने आने वाली है। युवाशक्ति हमेशा से हमारी प्राथमिकता रहेगा। मातृशक्ति के सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को गति देने और आने वाले एक साल का रोडमैप सरकार बजट के माध्यम से आपके सामने रखेगी।”
UP Assembly Budget Session LIVE: मित्रों मै आज विधान सभा की आज से प्रारंभ हो रही इस कार्यवाही में आप सबका स्वागत करता हूं। आज से बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है और संसदीय परंपराओं के अनुरूप इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र में 2 महत्वपूर्ण एजेंडा होते हैं एक राज्यपाल का अभिभाषण और दूसरा सामान्य बजट।
राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजनाओं का एक दस्तावेज होता है जिसे राज्यपाल के माध्यम से पूरी जनता जनार्दन को संबोधित किया जाता है और फिर उसपर माननीय सदस्य चर्चा करते हैं।
दूसरा बिंदु सामान्य बजट जो 11 फ़रवरी को 2026-27 के लिए प्रस्तुत होगा और फिर चर्चा होगी। आज से 20 फरवरी तक बजट सत्र का कार्यक्रम चलेगा।
राज्यपाल का आज जब अभिभाषण सदन में रखा जाएगा तो उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश होगी जो कि पहली बार है।
हमने यूपी को इकॉनमी का ब्रेकथ्रू बनाया और बीमारू राज्य की तस्वीर को बदला। हमने आर्थिक उन्नयन कितना किया, प्रदेश में प्रति व्यक्ति आए, जॉब ऑपर्च्युनिटी कितनी हैं। पिछले 5 साल से इकॉनमी सरप्लस वाला राज्य बन चुका है यूपी
वास्तव में विधान मंडल लोकतन्त्र का एक महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ है और ये संवाद से चलता है कार्यवाही को बाधित करके नहीं। सरकार हर सुझाव को लेने के लिए तात्पर्य और तैयार है। लेकिन कार्यवाही को बाधित ना किया जाए। पिछले 9 वर्षों में यूपी विधानसभा में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।
