
Causes Of Postpartum Hair Fall: मां बनना एक सुखद एहसास है लेकिन प्रसव के बाद शरीर में कई चुनौतीपूर्ण बदलाव आते हैं। इनमें सबसे आम है पोस्टपार्टम हेयर फॉल। अचानक तेजी से गिरते बाल नई मांओं के लिए तनाव का कारण बन जाते हैं।
डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना और शरीर में कमजोरी महसूस होना सामान्य है लेकिन जो समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है वह है । हर दूसरी महिला इस दौर से गुजरती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कई शारीरिक और मानसिक कारण छिपे होते हैं।
हार्मोनल असंतुलन
गर्भावस्था के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर काफी अधिक होता है जिससे बाल घने और चमकदार दिखते हैं। लेकिन डिलीवरी के बाद एस्ट्रोजन का स्तर अचानक गिर जाता है। यह बदलाव बालों को रेस्टिंग फेज में डाल देता है जिससे वे जड़ों से कमजोर होकर गिरने लगते हैं।
पोषक तत्वों की कमी
डिलीवरी के बाद मां का सारा ध्यान शिशु की देखभाल पर चला जाता है। अक्सर महिलाएं अपनी डाइट को नजरअंदाज कर देती हैं। शरीर में आयरन, कैल्शियम और अन्य विटामिन की कमी बालों की जड़ों को पोषण नहीं दे पाती जिससे बाल पतले और बेजान होकर टूटने लगते हैं।
तनाव और अधूरी नींद
नवजात शिशु की देखभाल के कारण मां की नींद पूरी नहीं हो पाती। रात भर जागने और के कारण तनाव बढ़ता है जो बालों के झड़ने की प्रक्रिया को और तेज कर देता है।
कैसे रोकें बालों का गिरना?
- अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं।
- अपनी डाइट में आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन सी युक्त चीजें शामिल करें। दालें, अंडा, दूध, पनीर, सोया, हरी सब्जियां, चुकंदर और अनार का सेवन बालों को मजबूती देता है।
- हफ्ते में कम से कम एक बार गुनगुने तेल से हल्की मालिश करें। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।
- तनाव कम करने की कोशिश करें। जब शिशु सो रहा हो तब आप भी अपनी नींद पूरी करें।
- शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें।
आमतौर पर प्रसव के 6 से 12 महीने के भीतर हार्मोन संतुलित होने पर बाल गिरने बंद हो जाते हैं। लेकिन अगर समस्या गंभीर है तो त्वचा विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श लेना सबसे बेहतर विकल्प है।
