‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान हूं’ लिखकर यूपी में गार्ड ने दी जान; जेब से मिला सुसाइड नोट

यूपी में एक अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा गार्ड ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने पारिवारिक जिम्मेदारियों से परेशान होने की बात लिखी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कृतिका अपार्टमेंट के गेट के पास लगे पेड में मफलर के सहारे लटक कर सिक्योरिटी गार्ड आजमगढ़ के अतरौली गाजही निवासी प्रकाश चौबे (45) ने आत्महत्या कर ली. इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि प्रकाश कृतिका अपार्टमेंट में बीती तीन माह से बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे.

सोमवार की रात अपार्टमेंट के एग्जिट गेट के पास लगे एक पेड़ में उन्होंने मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी. सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा सूचना पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने छानबीन के फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया. छानबीन के दौरान पुलिस को प्रकाश के जेब मे सुसाइट नोट मिला. सुसाइट नोट में उन्होंने लिखा था- ‘मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान से परेशान हूं जिसका सही निर्वाहन नही कर पा रहा हूं, मेरी मौत का मैं स्वयं जिम्मेदार हूं’.

उनके भाई जय प्रकाश चौबे के मुताबिक, प्रकाश के परिवार में पत्नी ऊषा व दो बेटे मनु और अनुज है. वह लोग गांव में रहते है. भाई ने बताया कि सोमवार की रात प्रकाश ने घर के सारे सदस्यों को फोन किया और खुद को परेशान और दुखी बताते हुए रोने लगा. परिजनों ने उसको समझाया तो उसने फोन काट दिया था. इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *