
Railway Track Accident Video : सोशल मीडिया पर एक खौफनाक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेलवे पटरी पार कर रहा होता है। दूर से एक तेज रफ्तार ट्रेन आती दिखाई दे रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि उस व्यक्ति को न तो ट्रेन की रफ्तार का अंदाजा है और न ही खतरे का एहसास।
कुछ सेकेंड में हालात पूरी तरह बदल जाते हैं। ट्रेन उसके बेहद करीब पहुंचती है और टक्कर लगते ही वह शख्स हवा में उछलकर जमीन पर जा गिरता है। यह दृश्य इतना अचानक और डरावना है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं।
Selección natural 🫣
— Videos impresionantes (@UF0_1)
खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल
हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग दौड़कर उसकी मदद के लिए पहुंचते हैं। वीडियो में दिखता है कि कुछ लोग मिलकर घायल व्यक्ति को पटरी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते हैं।
माना जा रहा है कि समय पर मिली मदद की वजह से उसकी जान बच पाई। यह घटना साफ बताती है कि रेलवे ट्रैक के आसपास जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। ट्रेन की रफ्तार का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता और एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
सुरक्षा नियमों का पालन करना सबसे बड़ी समझदारी
यह सभी के लिए एक बड़ी सीख है। रेलवे पटरी पार करते समय हमेशा दोनों तरफ देखना, ट्रेन की आवाज सुनना और निर्धारित क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को साझा करते हुए दूसरों से कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कुछ सेकेंड की जल्दबाजी पूरी जिंदगी बदल सकती है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि सुरक्षा नियमों का पालन करना ही सबसे बड़ी समझदारी है।
