-50 डिग्री में 18,000 फीट पर जवानों का ‘नागिन डांस’, वीडियो ने जीता देश का दिल

-50 डिग्री में 18,000 फीट पर जवानों का ‘नागिन डांस’, वीडियो ने जीता देश का दिल

Nagin Dance Soldiers : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। 6 फरवरी से इंस्टाग्राम और X जैसे प्लेटफॉर्म पर छाए इस वीडियो में भारतीय जवान बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियों के बीच ‘नागिन डांस’ करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह नजारा करीब 18,000 फीट की ऊंचाई और माइनस 50 डिग्री तापमान का है, जहां आम इंसान का खड़ा रहना भी मुश्किल होता है। चारों तरफ सफेद बर्फ और सन्नाटा, लेकिन बीच में जवानों का जोश मानो किसी शादी की बारात जैसा माहौल बना देता है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

-50 डिग्री तापमान में भारतीय जवानों ने किया डांस

वीडियो में जवान भारी सुरक्षा जैकेट और ग्लव्स पहने हुए हैं। एक घेरे के बीच दो जवान पूरे उत्साह के साथ ‘नागिन डांस’ कर रहे हैं, जबकि बाकी साथी तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। देखने में यह सिर्फ मस्ती लग सकती है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इतनी ऊंचाई पर शरीर को लगातार मूवमेंट में रखना जरूरी होता है।

सियाचिन या गलवान जैसी जगहों पर लंबे समय तक स्थिर खड़े रहने से शरीर में खून का संचार प्रभावित हो सकता है। ऐसे में हल्की दौड़, कूद या डांस जैसी गतिविधियां शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद करती हैं।

लोगों ने जवानों को सलाम किया

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने किया है। कमेंट सेक्शन ‘जय हिन्द’ और तिरंगे वाले इमोजी से भर गया है। कई यूजर्स ने लिखा कि जहां लोग हल्की ठंड में भी शिकायत करते हैं, वहीं हमारे जवान बर्फीली ऊंचाइयों पर मुस्कुराते हुए डटे रहते हैं। सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *