Mardaani 3 BO Day 12: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का जलवा बरकरार, 12वें दिन फिर बढ़ी फिल्म की कमाई

Mardaani 3 BO Day 12: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का जलवा बरकरार, 12वें दिन फिर बढ़ी फिल्म की कमाई

Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की कॉप थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। जहां एक ओर सनी देओल की मेगा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है, वहीं दूसरी तरफ ‘मर्दानी 3’ भी हार मानने को तैयार नहीं दिख रही। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शानदार ग्रोथ दिखाई है और अब 12वें दिन भी अच्छी कमाई दर्ज की है।

31 जनवरी को रिलीज हुई यशराज फिल्म्स की इस पेशकश को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार टिके रहने में सफल रही है। पहले हफ्ते में ‘मर्दानी 3’ ने 26.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे वीकेंड में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी।

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आंकड़ों की बात करें तो 8वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़, 9वें दिन 3.5 करोड़, 10वें दिन 4.25 करोड़ और 11वें दिन 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 1.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ‘मर्दानी 3’ की 12 दिनों की कुल कमाई 38.81 करोड़ रुपये हो चुकी है।

मर्दानी 3 का बजट

खास बात यह है कि ‘मर्दानी 3’ ने 2014 में आई पहली ‘मर्दानी’ के लाइफटाइम कलेक्शन 36 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि फिल्म अभी भी ‘मर्दानी 2’ के 47.35 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन से पीछे है। साथ ही 60 करोड़ के बजट को वसूलने के लिए इसे अभी लंबा सफर तय करना होगा। फिल्म अब 40 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ कदम दूर है।

मर्दानी 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि दूसरे बुधवार तक यह आंकड़ा पार हो सकता है। हालांकि आने वाले वीकेंड में की फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ की रिलीज से ‘मर्दानी 3’ को कड़ी टक्कर मिल सकती है। नई रिलीज के चलते इसके शो कम हो सकते हैं, जिससे कमाई पर असर पड़ना तय है। फिर भी अगर फिल्म स्थिर बनी रहती है, तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 45-47 करोड़ तक पहुंच सकता है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के 65 करोड़ तक जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या की यह फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *