OTT पर फिर चलेगा शाहिद कपूर का जादू! ‘फर्जी 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान, शूटिंग काफी हद तक हुई पूरी

OTT पर फिर चलेगा शाहिद कपूर का जादू! ‘फर्जी 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान, शूटिंग काफी हद तक हुई पूरी

Shahid Kapoor Farzi 2 On Ott: ओटीटी की दुनिया में जिन वेब सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, उनमें शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ सबसे ऊपर है। साल 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ‘फर्जी’ ने अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, टाइट स्क्रीनप्ले और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब जब इस सीरीज को तीन साल पूरे हो चुके हैं, तो मेकर्स ने इसके अगले अध्याय को लेकर आधिकारिक संकेत दे दिया है।

राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के., जिन्हें दर्शक ‘राज एंड डीके’ के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में ‘फर्जी’ का पोस्टर था और साथ में लिखा था “राउंड 2 इन प्रोग्रेस।” बस फिर क्या था, फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। इस एक लाइन ने साफ कर दिया कि सीजन 2 की तैयारी जोरों पर है।

‘फर्जी 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान

सूत्रों की मानें तो ‘फर्जी 2’ की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है और टीम अब पोस्ट-प्रोडक्शन पर फोकस कर रही है। हालांकि रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि इसे इसी साल के अंत या मध्य तक स्ट्रीम किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार जरूर है, मगर इतना तय है कि सनी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई।

पहले सीजन में ने ‘सनी’ नाम के एक प्रतिभाशाली लेकिन संघर्षरत कलाकार की भूमिका निभाई थी, जो हालातों के चलते नकली नोटों की दुनिया में कदम रखता है। सनी का किरदार ग्रे शेड्स से भरपूर था न पूरी तरह हीरो, न पूरी तरह विलेन। यही जटिलता दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही। विजय सेतुपति का ईमानदार ऑफिसर वाला किरदार और के.के. मेनन की प्रभावशाली मौजूदगी ने कहानी को और धार दी थी। राशि खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

शाहिद कपूर एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार

खास बात यह है कि ‘फर्जी’ को केवल एक क्राइम थ्रिलर के तौर पर नहीं, बल्कि सिस्टम, महत्वाकांक्षा और नैतिकता के टकराव की कहानी के रूप में भी सराहा गया। यही वजह है कि दर्शक दूसरे सीजन में और बड़े ट्विस्ट, तेज रफ्तार कहानी और सनी की अगली चाल देखने के लिए उत्साहित हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘फर्जी 2’ कब रिलीज होगी और इस बार सनी किस नई मुसीबत या खेल में फंसने वाला है। इतना तय है कि ओटीटी पर एक और बड़ा धमाका होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *