
Image Source : INSTAGRAM
रसोई में सबसे ज्यादा गंदे होने वाले बर्तनों में तवा और कड़ाही होते हैं। कई बार खाना जलने की वजह के कड़ाही और तवा जलकर काले पड़ जाते हैं। जो हल्की साफ सफाई से क्लीन नहीं होते हैं। इसके लिए हफ्ते में 1-2 बार तवा और कड़ाही की डीप क्लीनिंग जरूरी है। घंटों रगड़ने की बजाय आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से काले पड़ चुके कड़ाही और तवे को नए जैसा चमका सकते हैं। इसके लिए आपको कोई कीमती सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस उपाय से मिनटों में काली पड़ चुकी कड़ाही और तवा साफ कर लें।
काली कड़ाही और तवा को साफ करने के उपाय
शैंपू और नींबू का कमाल- आपको इसके लिए कोई भी शैंपू लेना है और उसमें नमक, नींबू का रस और बर्तन धोने वाले साबुन लेना है। अब तवा या कड़ाही को गर्म कर लें और उस पर पहले शैंपू डालें, अब नमक डाल दें और फिर तवा या कड़ाही पर पानी डालकर गर्म होने दें। अब इसमें नींबू का रस डालकर थोड़ी देर गर्म पानी को ऐसे ही रखें। 10 मिनट बाद पानी तो निकाल दें या थोड़ा कम कर दें। अब बचे हुए नींबू से कड़ाही को रगड़ लें। अब स्टील के स्क्रबर से इसे क्लीन कर लें।
टूथ पेस्ट से करें साफ- इसी तरह आप बचे हुए टूथपेस्ट से भी काली कड़ाही और तवा साफ कर सकते हैं। पूरे बर्तन पर जहां कालापन आया हुआ है टूथपेस्ट लगा दें। अब इसे करीब 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब स्टील के स्क्रबर से या फिर किसी पुराने फॉइल पेपर की मदद से रगड़कर साफ कर लें। इससे कड़ाही या तवा एकदम साफ हो जाएगा। बाद में डिश वॉशर की मदद से बर्तन क्लीन कर लें।
बेकिंग सोडा और सिरका- आप चाहें तो कड़ाही को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस बर्तन को साफ करना है उसमें पानी, बेकिंग सोडा, नींबू या सिरका डालकर उबालें। अब स्क्रबर की मदद से रगड़कर कालिख हटा लें।
अन्य उपाय- लोहे की कड़ाही को साफ करने के लिए आप सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में आसानी से सैंडपेपर यानि रेगमाल मिल जाता है। आप इमली का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनो में साबुन और नमक मिलाकर घोल बना लें। इससे भी जले और काले पड़ चुके बर्तन साफ हो जाते हैं।
