
Bangladesh Viral Video : सोशल मीडिया पर बांग्लादेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि घाट पर भारी भीड़ के बीच यात्री जहाज पर चढ़ने की जल्दी में हैं। इसी अफरा-तफरी में एक शख्स जहाज पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है।
पीछे खड़े कुछ लोग उसे पकड़कर बचाने की कोशिश करते हैं, मगर धक्का-मुक्की और असंतुलन के कारण वह सीधे नीचे गंदे और काले पानी में जा गिरता है। पानी इतना गंदा नजर आता है कि कुछ सेकंड तक वह दिखाई भी नहीं देता, जिससे वहां मौजूद लोगों की सांसें थम जाती हैं।
View this post on Instagram
जहाज पर चढ़ने की कोशीश में नाले में गिरा शख्स
वीडियो में यह भी दिखता है कि जिस समय शख्स चढ़ रहा था, पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उसकी शर्ट पकड़कर खींचा, जिससे उसका बैलेंस और बिगड़ गया। इसके बाद वह सीधे नाले जैसे गंदे पानी में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी।
कुछ लोगों ने हाथ बढ़ाया तो कुछ ने रस्सी का सहारा लिया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उसे पानी से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि वह जिंदा बाहर आ गया, हालांकि उसके कपड़े पूरी तरह गंदे पानी से सने हुए थे और वह बेहद घबराया हुआ नजर आ रहा था।
लोगों ने जहाज की व्यवस्था पर सवाल उठाए
इंस्टाग्राम अकाउंट mdtarak.islam.180 से शेयर किया गया है और सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घाट और जहाज की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
कई लोगों ने इसे बताया और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम की मांग की। वहीं कुछ यूजर्स ने शख्स के सुरक्षित बच जाने पर राहत जताई।
