डायबिटीज में ब्लैक कॉफी बनी संजीवनी, रोज पीने से कम होगा खतरा, ये उपाय भी हैं शुगर में असरदार

डायबिटीज में ब्लैक कॉफी
Image Source : FREEPIK

रोज एक्सरसाइज करने से शरीर में ‘इंसुलिन एब्जॉर्प्शन’ बेहतर होता है, ग्लूकोज सही तरह इस्तेमाल होता है और ब्लड शुगर अपने आप कंट्रोल में रहता है। लेकिन ब्लैक कॉफी भी अब वो कर सकती है जो एक्सरसाइज कर रही है। लिवर, पैंक्रियाज और बीटा सेल्स को मजबूत बनाने का काम ब्लैक कॉफी करती है। बिना शक्कर वाली ब्लैक कॉफी सिर्फ एनर्जी ड्रिंक नहीं, एक हेल्थ बूस्टर भी है। इसमें मौजूद ‘पॉली-फेनॉल्स’ और ‘क्लोरो-जेनिक एसिड’ इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं। 

डायबिटीज में ब्लैक कॉफी है फायदेमंद

रिसर्च के मुताबिक रोज 3 से 4 कप ब्लैक कॉफी लेने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 30% तक कम हो सकता है। सबसे मजेदार बात फायदा सिर्फ कैफीन से नहीं, कॉफी के एंटीऑक्सीडेंट्स से भी मिलता है। यानि ब्लैक कॉफी उतनी ही असरदार है जितनी रोज की एक्सरसाइज। अगर एक तरफ फिजिकल एक्टिविटी को रखें और दूसरी तरफ कड़वी मगर कमाल की कॉफी को, तब तो शरीर में कब्जा जमा चुकी डायबिटीज भी घबराकर भाग जाएगी। जी हां ये पूरी तरह मुमकिन है क्योंकि कोरियन और जैपनीज रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि ब्लैक कॉफी लेने वालों का ब्लड शुगर ज्यादा स्टेबल रहता है। लेकिन हां कॉफी होनी चाहिए बिना चीनी, बिना दूध वाली और मात्रा हर रोज 3-4 कप से ज्यादा बिल्कुल नहीं। वरना नींद और बीपी पर असर पड़ सकता है। 

शुगर के मरीज रोज पीएं ब्लैक कॉफी

भारत डायबिटीज कैपिटल बन चुका है। देश की करीब 12% आबादी डायबिटिक है। करीब 16% प्री डायबिटिक हैं और आधे से ज्यादा लोगों को इसका पता तक नहीं कि उन्हें शुगर है। इससे भी बड़ी बात ये कि ये बीमारी अकेली नहीं आती, साथ लाती है दिल की बीमारी, किडनी प्रॉब्लम, नर्व और आंखों की कमजोरी। ऐसे में डायबिटीज को खत्म करना है तो ब्लैक कॉफी के साथ योग और थोड़ी आयुर्वेदिक चीजों को भी डाइट में शामिल कर लें। स्वामी रामदेव से जानते हैं डायबिटीज को खत्म करने के उपाय क्या हैं?

डायबिटीज के लक्षण 

  • ज़्यादा प्यास लगना
  • बार-बार यूरिन आना
  • बहुत भूख लगना
  • वजन घटाना
  • चिड़चिड़ापन
  • थकान
  • कमज़ोरी
  • धुंधला दिखना

शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं

  • रोज 1 चम्मच मेथी पाउडर खाएं 
  • सुबह लहसुन की 2 कली खाएं
  • गोभी, करेला, लौकी खाएं

डायबिटीज़ की वजह  

  • तनाव
  • बेवक्त खाना
  • जंकफूड 
  • पानी कम पीना
  • वक्त पर न सोना 
  • वर्कआउट न करना 
  • मोटापा
  • जेनेटिक 

सर्दी में शुगर कैसे कंट्रोल करें?

  • सर्दी में डाइट पर खास ध्यान दें
  • खुद को गर्म रखें
  • हाई कैलोरी फूड से बचें 
  • वर्कआउट जरूर करें
  • आधा घंटा धूप में बैठें 
  • सिर्फ गुनगुना पानी पीएं
  • सुबह खाली पेट नींबू-पानी लें
  • लौकी का सूप, जूस-सब्जी खाएं
  • अनाज -चावल कम कर दें

चीनी कितनी खाएं?

  • WHO की गाइडलाइन
  • 1 दिन में 5 ग्राम से ज्यादा चीनी ना खाएं
  • 5 ग्राम यानि 1 चम्मच चीनी ही खाएं
  • 3 गुना ज्यादा चीनी खाते हैं लोग

शुगर होगी कंट्रोल 

  • खीरा-करेला-टमाटर का जूस लें
  • गिलोय का काढ़ा पीएं
  • मंडूकासन- योगमुद्रासन फायदेमंद
  • 15 मिनट कपालभाति करें

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *