सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल से धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की फिरौती की मांग

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल से धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की फिरौती की मांग

Aayush Sharma Threat Email: मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपराधियों की धमकियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद अब सलमान खान के जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया है। प्रोटोन एक सुरक्षित और गुमनाम ईमेल सेवा मानी जाती है, जिसका इस्तेमाल अक्सर अपनी पहचान छिपाने के लिए किया जाता है।

ईमेल भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की है। संदेश में साफ तौर पर पैसे न देने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आयुष शर्मा या सलमान खान की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क मोड पर रखा गया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकिया

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड हस्तियों के घरों के आसपास पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि गैंग के कुछ गुर्गों को रेकी का काम सौंपा गया था। क्राइम ब्रांच इन सभी इनपुट्स की जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर चुके हैं।

सलमान खान के करीबी परिवार को बनाया गया निशाना

पनवेल स्थित उनके फार्महाउस के बाहर फायरिंग की घटना ने पहले ही इंडस्ट्री को हिला दिया था। अब उनके करीबी परिवार के सदस्य को निशाना बनाकर वसूली की कोशिश ने चिंता और बढ़ा दी है। पुलिस का मानना है कि इन धमकियों के पीछे मुख्य उद्देश्य वसूली हो सकता है। और क्राइम ब्रांच की टीमें पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *