तेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल

तेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Raj Kundra Calls Tejasswi Prakash Bhabhi: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों की केमिस्ट्री और प्यार भरी बॉन्डिंग फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स के लिए भी चर्चा का विषय बन चुकी है। हाल ही में एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान तेजस्वी प्रकाश को देखते ही शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने उन्हें मस्ती में ‘भाभीजी नमस्ते’ कहकर छेड़ दिया। इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

राज कुंद्रा की मस्ती पर तेजस्वी ने दिया मजेदार जवाब

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही ने तेजस्वी को देखा, उन्होंने जोर से कहा, “भाभीजी नमस्ते।” तेजस्वी झेंप गईं और तुरंत मना करने लगीं। लेकिन राज कुंद्रा रुकने वाले नहीं थे। उन्होंने हंसते हुए कहा, “कुंद्रा-कुंद्रा हैं तो भाभीजी हुए ना आप।” इस पर तेजस्वी ने मजाक में जवाब दिया, “नहीं।”

 

View this post on Instagram

 

इसके बाद राज कुंद्रा नीचे उतरकर तेजस्वी को गले भी लगाए और पपाराजी की तरफ इशारा करते हुए बार-बार मजाक में ‘भाभीजी, भाभीजी’ कहते रहे। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब हंसी और मजेदार कमेंट्स बटोर लिए।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की कहानी ‘बिग बॉस 15’ के दौरान शुरू हुई थी। उस समय करण ने साफ माना था कि उन्हें तेजस्वी पसंद हैं। तभी से उनका रिलेशनशिप मजबूत बना हुआ है और दोनों अक्सर रियलिटी शो, इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में साथ नजर आते हैं।

रियलिटी शो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस

वर्क फ्रंट पर यह कपल हाल ही में रियलिटी शो ‘’ में दिखाई दिया था और अब जल्द ही नए शो ‘द ब्लिंग’ में भी नजर आने वाला है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों और फैंस को बेहद पसंद आती है।

राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन हैं, लेकिन विवादों से भी जुड़े रहे हैं। साल 2021 में वह पोर्नोग्राफी केस में फंसे और बाद में 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच का सामना किया। बावजूद इसके उनकी मस्ती भरी हरकतें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं।

पिलहाल तेजस्वी और करण की प्यारी केमिस्ट्री और राज कुंद्रा की हंसी भरी शरारत ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजाक और प्यार दोनों का अनुभव कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *