फरवरी के बचे हुए दिनों में बनाएं पहाड़ों पर जाने का प्लान, किन-किन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर?

बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन्स
Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी घूमने-फिरने का शौक है? अगर हां, तो फरवरी का सुहावना मौसम घूमने के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। अगर आप फरवरी के बचे हुए दिनों में हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर कर शांति और सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे। ये सभी हिल स्टेशन्स बेहद खूबसूरत हैं और यकीन मानिए अगर आप नेचर लवर हैं, तो आप बार-बार इन हिल स्टेशन्स पर समय बिताना चाहेंगे।

ऑली, उत्तराखंड- उत्तराखंड में ज्यादातर लोग नैनीताल या फिर मसूरी जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन इन हिल स्टेशन्स पर खूबसूरत वादियों की जगह टूरिस्ट्स की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आप कम भीड़भाड़ वाली जगह पर हिल स्टेशन की वाइब का मजा लेना चाहते हैं, तो आप ऑली को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। ऑली में नंदा देवी पीक के सुंदर दृश्यों को देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा।

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर- क्या आप कभी जम्मू-कश्मीर गए हैं? अगर नहीं, तो इस बार जम्मू-कश्मीर में स्थित गुलमर्ग को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाएं। गुलमर्ग में एक से बढ़कर एक बेहद खूबसूरत जगह हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलमर्ग को स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग के लिए जाना जाता है। ये जगह बर्फ से ढक जाती है। गुलमर्ग की खूबसूरती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि इस हिल स्टेशन को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश- अगर आप किसी अलग जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि आपको तवांग में मनमोहक और हाई एल्टीट्यूड वाले बर्फीले नजारे देखने का मौका मिलेगा? आपको बता दें कि तवांग 8,757 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यही वजह है कि टूरिस्ट्स को इस जगह को एक्सप्लोर करने में खूब मजा आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *