
Rural Water Crisis : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में कई महिलाएं मिट्टी से भरे एक छोटे से गड्ढे से पानी भरती नजर आ रही हैं।
आसपास कहीं भी न तो पानी की टंकी दिखाई देती है और न ही कोई पाइपलाइन। महिलाएं अपने बर्तनों में उसी गड्ढे में जमा पानी को भर रही हैं। यह दृश्य देखकर लोग हैरान और चिंतित हैं कि क्या यह पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
What are these women collecting from the pit?
Drinking water or some mineral rich special water at a particular spot?Which state is this?
— Woke Eminent (@WokePandemic)
वीडियो ने दिखाया ग्रामीण इलाके का दृश्य
वीडियो में दिख रहा पानी साफ नहीं है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ग्रामीण इलाके का दृश्य हो सकता है, जहां आज भी स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त सुविधा नहीं है। महिलाओं के चेहरे पर गंभीरता और जल्दबाजी साफ दिखाई देती है।
इससे यह संभावना जताई जा रही है कि वे रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी भर रही हैं। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह किसी विशेष खनिज या धार्मिक मान्यता से जुड़ा जल स्रोत हो सकता है, लेकिन वीडियो में ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता।
सरकार की योजनाओं पर उठे सवाल
के सामने आने के बाद सरकार की योजनाओं पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन को लेकर चर्चा हो रही है, जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाना है।
यूजर्स पूछ रहे हैं कि अगर अब भी कहीं महिलाएं गड्ढों से पानी भरने को मजबूर हैं, तो योजनाओं का लाभ जमीन पर क्यों नहीं दिख रहा। लोगों का कहना है कि जरूरी है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो और हर व्यक्ति को साफ पानी उपलब्ध कराया जाए।
