O Romeo Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया शाहिद कपूर की ओ रोमियो, ओपनिंग डे पर की करोड़ों की कमाई

O Romeo Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया शाहिद कपूर की ओ रोमियो, ओपनिंग डे पर की करोड़ों की कमाई

O Romeo world wide Box Office: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की है। उनकी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। फिल्म में शाहिद कपूर ने ‘हुसैन उस्तरा’ के किरदार में दमदार एक्शन और इमोशनल रोमांस का तड़का लगाया है। उनके साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं, जिनकी केमिस्ट्री को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ओपनिंग डे पर ‘ओ रोमियो’ ने भारत में लगभग 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा करीब 9.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मॉर्निंग शोज में 8.63% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, दोपहर में 12.17%, शाम में 13.66% और नाइट शोज में 24.97% तक उछाल देखने को मिला। इन आंकड़ों से साफ है कि शाम और रात के शोज में फिल्म को ज्यादा दर्शक मिले।

ओ रोमियो की मजबूत शुरुआत

खास बात यह रही कि चेन्नई में फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार मिला, जहां ऑक्यूपेंसी अन्य शहरों के मुकाबले बेहतर रही। हालांकि मजबूत शुरुआत के बावजूद फिल्म अभी तक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को छू नहीं पाई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक है, लेकिन इसे लंबी रेस में बने रहने के लिए वीकेंड पर बेहतर ग्रोथ दिखानी होगी। फिर भी यह कलेक्शन शाहिद कपूर की पिछली फिल्म से बेहतर माना जा रहा है।

ओ रोमियो की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर निर्देशक विशाल भारद्वाज पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि इसकी प्रेरणा ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ नामक किताब से ली गई है। हालांकि कहानी में फिक्शनल टच दिया गया है। निर्देशक ने बताया था कि किताब के अधिकार पहले ही खरीदे जा चुके थे, इसलिए किसी अतिरिक्त अनुमति की जरूरत नहीं पड़ी।

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। हालांकि फिल्म में दिशा पाटनी के सीन्स बहुत कम रखे गए हैं। वहीं विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया का भी केमियो करवाया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर की कमाई कितनी रफ्तार पकड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *