अमेजन इंडिया की कर्मचारी ने मेहंदी में बनवाया कंपनी का स्माइल लोगो, ऑफिस लव स्टोरी बनी शादी

अमेजन इंडिया की कर्मचारी ने मेहंदी में बनवाया कंपनी का स्माइल लोगो, ऑफिस लव स्टोरी बनी शादी

Amazon Smile Logo : अमेजन इंडिया की कर्मचारी प्रियांशी श्रीमल ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया। उन्होंने अपनी मेहंदी में कंपनी का मशहूर स्माइल लोगो बनवाया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

प्रियांशी और रजत वर्मा की मुलाकात अमेजन में साथ काम करते हुए हुई थी। दफ्तर में शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस खास पल का वीडियो अमेजन के आधिकारिक अकाउंट Inside Amazon ने साझा किया, जहां कंपनी अपने कर्मचारियों की कहानियां दिखाती है।

 

View this post on Instagram

 

महंदी से बनवाया कंपनी का लोगो

वीडियो में प्रियांशी के हाथ पर बारीकी से बना अमेजन का स्माइल लोगो साफ नजर आता है। यह वही लोगो है जिसमें ए से जेड तक जाती नारंगी तीर मुस्कान का एहसास देती है।

इसका मतलब है कि मंच पर ए से जेड तक सब कुछ उपलब्ध है और ग्राहक को खुशी मिलती है। इस भावनात्मक पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। खास बात यह भी है कि अमेजन के संस्थापक Jeff Bezos भी इनसाइड अमेजन अकाउंट को फॉलो करते हैं।

कपल ने शादी के लिए कंपनी का धन्यवाद किया

दूल्हे रजत ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह हमेशा अमेजन के आभारी रहेंगे, क्योंकि इसी कंपनी ने उन्हें उनकी जीवनसंगिनी से मिलाया। प्रियांशी ने भी कंपनी का धन्यवाद किया कि उनकी को दुनिया के सामने साझा किया गया।

यह कहानी दिखाती है कि जब काम के साथ सच्ची भावनाएं जुड़ जाती हैं, तो रिश्ते और भी मजबूत हो जाते हैं। मेहंदी में छिपा यह छोटा सा लोगो अब उनकी बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *