खर्राटे बंद करने के घरेलू उपाय, स्वामी रामदेव ने बताया इन चीजों को खाने से दूर होगी खर्राटों की समस्या

खर्राटे रोकने के उपाय
Image Source : FREEPIK

खर्राटे लेना किसी के लिए मजाक, किसी के लिए रातभर की सजा, लेकिन अब ये सिर्फ नींद में आने वाली आवाज नहीं रह गई। अब खर्राटे लेना शरीर के अंदर चल रही गंभीर बीमारी की चेतावनी भी है, क्योंकि ये सिर्फ नींद टूटने का मामला नहीं है। ये मामला दिल और फेफड़ों पर पड़ते उस दबाव का है जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर रहा है। दरअसल जब कोई खर्राटे लेता है, तो कई बार नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती है, जिसे ‘ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया’ कहते हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का लेवल गिरता है और फेफड़ों की धमनियों पर दबाव बढ़ता है। लेटेस्ट रिसर्च के मुताबिक खर्राटे लेने वाले करीब ‘72% मरीजों में पल्मोनरी हाइपरटेंशन’ पाया गया है। जो हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ा रहा है। 

समय तक खर्राटे लेने की समस्या से जूझना ‘फेफड़ों की कपैसिटी’ घटाता है और COPD जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। डरने वाली बात ये है कि देश में करीब 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्लीप एप्निया है और ज्यादातर लोग इसे सिर्फ ‘खर्राटे की आदत’ समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। दरअसल जब सांस बार-बार रुकती है तो दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट की मसल्स पर लगातार दबाव पड़ता है। रात की यही आवाज दिन में थकान, सिरदर्द और सांस फूलने की वजह बन जाती है। 

खर्राटे दूर करने के रामदेव के उपाय

बदलते मौसम में ये परेशानी और बढ़ सकती है। इस मौसम में धूल, पोलन और प्रदूषण तेजी से बढ़ते हैं जिससे एलर्जी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के मामले ज्यादा सामने आते हैं। मतलब अगर किसी को पहले से खर्राटे और सांस की परेशानी है, तो ये सीजन चेंज उसे और सीरियस बना सकता है। इसलिए अगली बार जब आपको खर्राटों की आवाज सुनाई दे तो उसे मजाक समझकर नजरअंदाज न करें। स्वामी रामदेव से जानते हैं खर्राटे भगाने के उपाय।

खर्राटों के लिए घरेलू उपाय

पुदीना- इसके लिए पुदीना का इस्तेमाल करें। खर्राटे में पुदीना रामबाण है। पुदीने के तेल की कुछ बूंदें पानी में डालें और इस पानी से गरारे करें। इससे नाक की सूजन कम होगी और सांस लेना आसान हो जाएगा। आप चाहें तो 1 कप पानी में पुदीने के पत्ते डालें और गुनगुना करके पी लें। 

लहसुन- खर्राटे आते हैं तो लहसुन खाना भी फायदेमंद होता है। 1-2 लहसुन की कली लें और उसे पानी के साथ खा लें। इससे हार्ट की ब्लॉकेज कम होती है और रात में चैन की नींद आती है। 

अन्य उपाय- जिन्हें खर्राटे आने की शिकायत है उन्हें रात हल्दी दूध पीना चाहिए। ऐसे लोगों को गुनगुने पानी से दालचीनी पाउडर लेना फायदेमंद होगा। इलायची वाला गुनगुना पानी पीएं और रात में सोने से पहले स्टीम लें। इससे खर्राटे में काफी फायदा होगा।

खर्राटे की वजह

  • मोटापा
  • थायराइड
  • टॉन्सिल्स
  • हाइपरटेंशन
  • डायबिटीज
  • अस्थमा

खर्राटों के साइड इफेक्ट 

  • अनिद्रा की बीमारी
  • शुगर-बीपी इम्बैलेंस
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ना 
  • साइलेंट अटैक
  • ब्रेन स्ट्रोक 

अच्छी नींद कैसे आए

  • ताजा खाना ही खाएं
  • तले-भुने खाने से परहेज करें
  • 5-6 लीटर पानी पीएं
  • रोजाना वर्क आउट करें

दूर करें हाइपरटेंशन 

  • खूब पानी पीएं 
  • स्ट्रेस, टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *