
Aditi Tatkare Post on Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में अक्सर वार-पलटवार के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। यह वीडियो राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का है। इस वीडियो में सुनेत्रा पवार एक आधिकारिक बैठक के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
अदिति तटकरे का भावुक संदेश
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मराठी में एक बेहद मार्मिक कैप्शन लिखा “दुखाचा सह्याद्री अन् कर्तव्याचा हिमालय!!” (दुखों का सह्याद्री और कर्तव्य का हिमालय)।
दुःखाचा सह्याद्री अन् कर्तव्याचा हिमालय !!
आदरणीय उपमुख्यमंत्री सुनेत्रावहिनी आपल्या डोळ्यांतून वाहणारे अश्रू, असह्य दुःखाची जाणीव करून देणारे आहेत. पण, अशा कठीण प्रसंगातही आपण ज्या धैर्याने दादांच्या जबाबदाऱ्या आपल्या खांद्यावर घेतल्या, ते आम्हा सर्वांनाच स्तब्ध करणारे आहे.…
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare)
ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सुनेत्रा वहिनी की आंखों से बहते आंसू उनके असहनीय दर्द को दर्शा रहे हैं, लेकिन ऐसे कठिन समय में भी जिस धैर्य के साथ उन्होंने जिम्मेदारियों को संभाला है, वह सभी को स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने आगे विश्वास दिलाते हुए कहा कि इस संघर्षमय यात्रा में पूरा राष्ट्रवादी परिवार और महाराष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
कर्तव्य और भावनाओं का संगम
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जहां मौजूद हैं। अचानक वे भावुक हो जाती हैं और अपने आंसू पोंछते हुए दिखाई देती हैं। हालांकि, निजी दुख या तनाव के बावजूद उन्होंने बैठक को बीच में नहीं छोड़ा और अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है कि आखिर वह कौन सी परिस्थिति थी जिसने उन्हें इतना भावुक कर दिया।
अजित पवार का विमान हादसे में हुआ निधन
बता दें कि 28 जनवरी को बारामती में प्लेन हादसे में राज्य के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। इस हादसे के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अजित पवार की विरासत को आगे बढाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सुनेत्रा पवार काे जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कर्तव्यों का निर्वहन करते समय सुनेत्रा पवार, अजित पवार को याद का भावुक हो गईं।
