महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबे सितारे, रवीना टंडन ने दी शुभकामनाएं, सुनील शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट

महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबे सितारे, रवीना टंडन ने दी शुभकामनाएं, सुनील शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट

Raveena Tandon Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में घंटियों की गूंज और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच बॉलीवुड और भोजपुरी सितारे भी शिवभक्ति में लीन नजर आए। किसी ने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए तो कोई आध्यात्मिक गुरु के आश्रम में पहुंचकर महादेव का आशीर्वाद लेता दिखा।

फिल्म ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन इस खास मौके पर सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन आश्रम पहुंचीं। वहां आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर उन्होंने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आश्रम में भक्ति, ध्यान और संगीत का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अभिनेत्री निमरत कौर ने भी महाशिवरात्रि पर खास पोस्ट साझा की। उन्होंने मध्य प्रदेश स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ऊं नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। उनकी पोस्ट पर फैंस ने भी ‘हर-हर महादेव’ लिखकर प्रतिक्रिया दी।

अक्षरा सिंह ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

चर्चित लोकगायक स्वरूप खान भी ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने शिव भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन महादेव की भक्ति में डूबी नजर आईं। उन्होंने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

 

View this post on Instagram

 

 

View this post on Instagram

 

शिव भक्ति में लीन हुए सितारे

इसके अलावा सुनील शेट्टी, भूमि पेडनेकर और सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर फिल्मी जगत की आस्था और श्रद्धा ने यह दिखा दिया कि चमक-दमक से दूर सितारों का दिल भी आध्यात्म की ओर उतना ही झुकता है। मंदिरों और आश्रमों में उमड़ी भीड़ के बीच सेलेब्स की मौजूदगी ने पर्व के उत्साह को और भी बढ़ा दिया।

 

View this post on Instagram

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *