आटा गूंथते समय मिलाएं ये सफेद चीज, पूरी बनेगी एकदम मुलायम और फूली-फूली

मुलायम और फूली-फूली पूरी कैसे बनाएं
Image Source : FREEPIK

पूरी के साथ आलू की चटपचटी सब्जी मिल जाए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। लेकिन अक्सर लोगों की ये शिकायत रहती है कि पूरी बनाते समय वह सख्त या सपाट रह जाती है, फूली-फूली पूरियां नहीं बनती और न ही सॉफ्ट बनती है। पूरी का फूलना आटा गूंधने के तरीके पर निर्भर करता है। कई लोग आटे को पानी में गूंथते हैं तो कई लोग इसे दूध में गूंथना पसंद करते हैं। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे सफेद चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आटा गूंथते समय मिलाने से पूरी सॉफ्ट और फूली-फूली बन सकती है। 

आटा गूंथते समय मिलाएं ये चीज

आटे में दही, दूध या थोड़ी सी सूजी मिलाने से आटा नरम होता है और पूरी सॉफ्ट और फूली-फूली बनती है। ये तीनों चीजें आटे की पकड़ और टेक्सचर मुलायम बनाते हैं। 

आटा गूंथने का सही तरीका 
इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। अब इसमें एक से दो चम्मच दही और दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 चम्मच सूजी डालें। फिर नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। धीरे-धीरे पानी डालते हुए थोड़ा सख्त लेकिन चिकना आटा गूंथे। जब आटा गूंथ जाए तो इसे ढककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। 

पूरी बेलने और तलने का तरीका 
आटे की छोटी छोटी लोई लें और इसे गोल बेल लें। इसके बाद इस कड़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो पूरी डालें और डालते ही इसे हल्का सा दबाएं। इससे पूरी तुरंत फूल जाएगी। इस बात का खास ध्यान रखें कि पूरी को मध्यनम आंच पर भी तलें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *