कैमोमाइल टी पीने से क्या होता है? कब करना चाहिए इसका सेवन?

कैमोमाइल टी पीने से क्या होता है?
Image Source : FREEPIK

कैमोमाइल टी एक हर्बल ड्रिंक है, जो मैट्रिकेरिया कैमोमिला (Matricaria chamomilla) पौधे के सूखे फूलों से बनाई जाती है। यह कैफीन मुक्त होती है इसलिए इसका सेवन स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। कैमोमाइल चाय में फ्लेवोनॉयड्स और एपिजेनिन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो इसे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें ‘एपिजिनिन’ (Apigenin) नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो मस्तिष्क के उन रिसेप्टर्स से जुड़ता है जो नींद को बढ़ावा देते हैं और अनिद्रा को कम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैमोमाइल टी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं। 

कैमोमाइल टी पीने के फायदे

1. बेहतर नींद में सहायक 
कैमोमाइल में एपिजिनिन (Apigenin) नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो मस्तिष्क के उन रिसेप्टर्स से जुड़ता है जो नींद को बढ़ावा देते हैं। यह अनिद्रा की समस्या को कम करने में बहुत प्रभावी है।

2. तनाव और चिंता कम करना 
यह चाय तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को शांत करती है। अगर आप काम के दबाव या मानसिक तनाव में हैं, तो एक कप कैमोमाइल टी पीने से मन को शांति मिलती है और एंग्जायटी कम होती है।

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
कैमोमाइल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं। इसके सेवन से गैस और पेट फूलने की समस्या दूर होती है। पेट में मरोड़ या दर्द से राहत दिलाती है। हल्के दस्त या जी मिचलाने में भी मददगार है।

4. ब्लड शुगर कंट्रोल 
कुछ शोधों के अनुसार, नियमित रूप से कैमोमाइल टी का सेवन शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

कब पीना सबसे अच्छा है?

रात को सोने से 30-45 मिनट पहले कैमोमाइल टी पीना बेस्ट माना जाता है। इससे अच्छी नींद आती है और माइंड रिलैक्स रहता है। 
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *