
Image Source : SUPATHYA:COOKWITHUS/YT/SWETA’SRECIPES
आंवला और चुकंदर के जूस में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर आंवला और चुकंदर के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप घर पर आंवला और चुकंदर का जूस बनाना चाहते हैं, तो आपको एक कप चुकंदर, एक कप कटा हुआ आंवला, हाफ इंच कटी हुई अदरक, 5-6 पुदीना के पत्ते, हाफ टी स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, हाफ टी स्पून काला नमक, नींबू का रस, शहद और पानी की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सबसे पहले ब्लेंडर में चुकंदर, आंवला और अदरक निकाल लीजिए। अब ब्लेंडर में पुदीने के पत्तों को भी एड कर लीजिए।
दूसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए। अब आपको ब्लेंडर में एक कप पानी डालना है।
तीसरा स्टेप- चुकंदर और आंवला के जूस के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको इस मिक्सचर में जीरा पाउडर, नमक और शहद भी एड करना है।
चौथा स्टेप- एक बार फिर से ब्लेंडर चलाकर सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स होने दीजिए।
पांचवां स्टेप- अब आप पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर और आंवला के जूस को गिलास में छानकर सर्व कर सकते हैं।
आइए टेस्टी चुकंदर और आंवला का जूस पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिस्ट के बारे में जानते हैं। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन किया जा सकता है। चकुंदर और आंवला जूस पीने से पेट और दिल की सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बतादें कि खून की कमी को दूर करने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस जूस को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए आंवला और चुकंदर के जूस को पिया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
