‘जन नायकन’ की रिलीज पर सस्पेंस बरकरार, 30 अप्रैल से पहले नहीं आएगी विजय की आखिरी फिल्म

‘जन नायकन’ की रिलीज पर सस्पेंस बरकरार, 30 अप्रैल से पहले नहीं आएगी विजय की आखिरी फिल्म

Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म जन नायकन को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। यह फिल्म विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई, जिससे इसकी रिलीज डेट पर अनिश्चितता बनी हुई है।

हाल ही में विदेशी वितरक ‘यॉर्क सिनेमाज’ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘जन नायकन’ 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं होगी। पोस्ट में यह भी कहा गया कि जिन दर्शकों ने पहले से टिकट बुक किए थे, वे रिफंड ले सकते हैं। साथ ही मेंबर्स को नई रिलीज डेट पर टिकट बुकिंग में प्राथमिकता दी जाएगी। इस अपडेट के बाद फैंस के बीच फिल्म की नई रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सेंसर विवाद ने रोकी राह

दरअसल, पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट नहीं मिला। इसके बाद फिल्म निर्माताओं ने का रुख किया। 9 जनवरी को हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच ने सेंसर बोर्ड को फिल्म को सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया था। हालांकि बाद में डिविजन बेंच ने इस आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने सुनवाई से इनकार कर दिया। इस कानूनी प्रक्रिया के चलते फिल्म की रिलीज टलती चली गई।

 

View this post on Instagram

 

30 अप्रैल से पहले नहीं रिलीज होगी फिल्म

ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने मद्रास हाईकोर्ट में CBFC के खिलाफ दायर याचिका वापस ले ली है। अब फिल्म को दोबारा सेंसर बोर्ड के पास रिव्यू के लिए भेजा जाएगा। बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद ही नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल इतना साफ है कि विजय की यह फिल्म 30 अप्रैल से पहले सिनेमाघरों में नहीं पहुंचेगी। ऐसे में फैंस को अपनी पसंदीदा स्टार की आखिरी फिल्म देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *