बिना चखे पहचानें अंगूर मीठे हैं या खट्टे? खरीदने से पहले जान लें ये छोटा सा फर्क

बिना चखे पहचानें अंगूर मीठे हैं या खट्टे? खरीदने से पहले जान लें ये छोटा सा फर्क

Tips to Buy Fresh Grapes: अंगूर का सीजन शुरू होते ही बाजार में इसकी बहार आ जाती है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है मीठे और ताजे अंगूरों की पहचान करना। कई बार ऊपर से सुंदर दिखने वाले अंगूर अंदर से खट्टे या बासी निकलते हैं। आज हम आपको वो सीक्रेट हैक्स बताएंगे जिनसे आप बिना चखे ही असली पहचान कर लेंगे।

फलों की दुकान पर सजे हरे-भरे अंगूर हर किसी को ललचाते हैं लेकिन अक्सर लोग दुकानदार के कहने पर तो लेते हैं पर घर आकर वे खट्टे निकलते हैं। अंगूरों का चयन करना भी एक कला है। अगर आप कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखें तो आप कभी धोखा नहीं खाएंगे।

रंग पर दें विशेष ध्यान

अंगूर खरीदते समय सबसे पहले उसके रंग को देखें। अगर आप हरे अंगूर खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि वे एकदम चमकीले हरे होने के बजाय थोड़े पीलेपन की ओर हों। हल्का पीला या मटमैला हरा रंग इस बात का संकेत है कि अंगूर प्राकृतिक रूप से पक चुके हैं और उनमें मिठास अधिक होगी। एकदम गहरे हरे और सफेद दिखने वाले अंगूर अक्सर खट्टे होते हैं।

अंगूर (सौ. फ्रीपिक)

डंठल की बनावट

अंगूर की ताजगी की उसकी डंठल यानी शाखा से होती है। अगर अंगूर की डंठल हरी और लचीली है तो इसका मतलब है कि अंगूर हाल ही में तोड़े गए हैं और ताजे हैं। इसके विपरीत यदि डंठल सूखी, भूरी और टूट रही है तो समझ लीजिए कि अंगूर काफी पुराने हैं और इनका स्वाद खराब हो चुका होगा।

अंगूरों की पकड़ और आकार

अंगूर को हाथ में लेकर देखें। ताजे और मीठे अंगूर थोड़े सख्त और रसीले महसूस होते हैं। अगर अंगूर छूने में बहुत ज्यादा नरम या पिचके हुए लग रहे हैं तो वे सड़ने की कगार पर हैं। साथ ही अंगूरों का गुच्छा उठाकर देखें यदि हिलाने पर बहुत सारे दाने नीचे गिर रहे हैं तो वह गुच्छा न खरीदें क्योंकि वह बासी हो चुका है।

सफेद पाउडर का रहस्य

अक्सर अंगूरों पर एक सफेद पाउडर जैसी परत दिखती है। कई लोग इसे केमिकल समझते हैं लेकिन वास्तव में यह एक प्राकृतिक मोम जैसी परत होती है जो अंगूरों को नमी खोने से बचाती है। हालांकि इसे खाने से पहले अंगूरों को नमक के पानी में अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है ताकि कीटनाशकों का असर खत्म हो सके।

इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनी खरीदारी में शामिल करके आप न केवल बेहतरीन स्वाद पाएंगे बल्कि खट्टे अंगूरों पर बर्बाद होने वाले पैसों को भी बचा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *