राजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?

राजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?

Rajkummar Rao Trolled After New Look Viral: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। ‘स्त्री 2’ जैसी हिट फिल्म के बाद, उनके पास कई शानदार प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। लेकिन हाल ही में राजकुमार राव किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपने बदले हुए लुक के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।

राजकुमार राव हाल ही में मुंबई में एक शॉर्ट फिल्म इवेंट में पहुंचे, जिसका आयोजन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया था। रेड कार्पेट पर राजकुमार ने मीडिया के कैमरों के लिए पोज दिए। इस मौके पर उनका लुक बेहद सिंपल था। उन्होंने ब्लैक शर्ट और जीन्स पहनकर व्हाइट स्नीकर्स और ग्लासेज के साथ लुक कंप्लीट किया।

वायरल वीडियो में अलग लुक में नजर आए राजकुमार राव

हालांकि, इस इवेंट में राजकुमार का लुक पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आया। आमतौर पर क्लीन शेव और लंबे-घने बालों वाले राजकुमार इस बार अपने बालों में कटौती के साथ भारी चेहरे के लुक में दिखाई दिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बदलाव को तुरंत नोटिस किया और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

 

View this post on Instagram

 

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर काफी बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके लुक का मजाक बनाया। एक ने लिखा, “लगता है अब बुढ़ापा नजदीक आ रहा है,” तो किसी ने हंसते हुए कहा, “ये तो पवन सिंह जैसा लग रहा है।” वहीं, कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि यह बदलाव उनकी आगामी फिल्म या बायोपिक के लिए हो सकता है। इसके अलावा कुछ उनके बदले लुक का राज पूछ रहे हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव का यह नया लुक पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए हो सकता है। हालांकि, इस बारे में एक्टर ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

जल्द इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को आखिरी बार में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। अब वह अपनी प्रोडक्शन की फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगे, जो जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा, वह वकील उज्जवल निकम की बायोपिक में भी दिखाई देंगे, जिसे मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है। फिलहाल,  राजकुमार राव का यह नया लुक न सिर्फ फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की उत्सुकता को भी बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *