सहेलियां बन गईं हैवान! घर ले जाकर हिंदू छात्रा का भाई से करवाया रेप, बरेली में आरोपी अरेस्ट

सहेलियां बन गईं हैवान! घर ले जाकर हिंदू छात्रा का भाई से करवाया रेप, बरेली में आरोपी अरेस्ट

घर ले जाकर हिंदू छात्रा का भाई से करवाया रेप

उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां दो लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी हिंदू सहेली का अपने भाई से रेप करवाया. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दोनों सहेलियां घर छोड़कर फरार हैं.

नाबालिग पीड़िता के भाई का आरोप है कि उसकी बहन कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने गई थी. लौटते समय उसकी दो मुस्लिम सहेलियां (जो सगी बहनें हैं) उसे बहलाकर अपने घर ले गईं. वहां छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई. इसी हालत में सहेलियों ने अपने सगे भाई से छात्रा का दुष्कर्म कराया.

वीडियो बनाकर दी धमकी

हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया. होश में आने पर जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता के भाई का आरोप है कि बहन पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया गया. घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग छात्रा को उसके घर छोड़ गए, जहां उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए.

पुलिस ने दर्ज किया केस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनस उसकी दो बहनों और माता-पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया है कि मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. वहीं पिता के भाई ने आरोपी को फांसी की सजा की माग की है। और कहा है कि हमारे परिवार को भी जान का खतरा है

देखें टाइमलाइन

  • 14 फरवरी: छात्रा शनिवार को अपनी सहेलियों के साथ स्कूल गई
    शाम करीब 7-8 बजे छात्रा को नशे की हालत में उसके घर छोड़ा
  • 15 फरवरी: रविवार को परिजनों ने नवाबगंज थाने में मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने दोनों सहेलियों, उसके भाई और मां बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
  • 16 फरवरी: पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया, जबकि छात्रा की दोनों सहेलियां, उसके मां बाप फरार हैं
  • 17 फरवरी: पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *