हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने युवा भारतीय छात्रों को दी प्रेरणा, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी…

हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने युवा भारतीय छात्रों को दी प्रेरणा, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी…

Priyanka Chopra US education: बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एक प्रेरणादायक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सामने अपने अनुभव साझा किए और भारतीय छात्रों के लिए अपने संदेश को बेहद भावुक अंदाज में पेश किया। प्रियंका ने अपनी यह यात्रा और भाषण की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

प्रियंका ने लिखा कि हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में ‘इंडिया वीक’ के समापन पर उन्हें भाषण देने का अवसर मिला। उनके भाषण का विषय था कि वो भारत जिसकी हम कल्पना करते हैं। उन्होंने बताया कि शुरू में मुझे लगा कि यह आसान होगा, लेकिन जब मैंने सामने बैठे लोगों को देखा तो मन में एक ही बात आई आप ही वो भारत हैं, जिसकी मैंने कल्पना की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

उन्होंने अपने भाषण में अपने अमेरिका में बिताए दिनों का जिक्र किया। प्रियंका ने बताया कि 12 साल की उम्र में वे अयोवा के सीडर रैपिड्स हाई स्कूल गईं और 90 के दशक में मैसाचुसेट्स के न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल में पढ़ी। उस समय उनके जैसे दिखने वाले बहुत कम लोग थे और वे अक्सर अलग महसूस करती थीं। उन्होंने लिखा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि 30 साल बाद मैं हार्वर्ड के मंच पर खड़ी होकर बात करूंगी। उस समय भारतीय छात्रों की संख्या कम थी, लेकिन अब हॉल भारतीय छात्रों से भरा हुआ था और हमारे साथ हमारे समर्थक भी थे। यह देखकर मेरी आंखें भर आईं।

 

View this post on Instagram

 

प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों को किया प्रेरित

प्रियंका ने अपने भाषण में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सब अपने बड़ों की मेहनत और बलिदान पर खड़े हैं। उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी है कि मेरी बेटी को आप जैसे लोग प्रेरणा देने के लिए मिलेंगे। आप वही भविष्य हैं, जिसका मैंने सपना देखा था। आपमें समझदारी और हिम्मत है। खुद का सबसे अच्छा रूप बनने की कोशिश करें और दूसरों के साथ-साथ खुद के प्रति भी दयालु रहें।

प्रियंका चोपड़ा ने हार्वर्ड छात्रों को दिया धन्यवाद

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के अंत में ने हार्वर्ड छात्रों और अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया। प्रियंका ने लिखा कि आप सबका धन्यवाद, आपने मुझे इतना प्यार दिया। इस का समय मेरे साथ बिताने के लिए शुक्रिया। हैप्पी वैलेंटाइन डे। मेरे पति और बेटी का भी धन्यवाद, जो समझते हैं कि आज यहां होना मेरे लिए कितना खास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *