इमैनुएल मैक्रों की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, अनिल कपूर से मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा तक दिखे साथ

इमैनुएल मैक्रों की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, अनिल कपूर से मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा तक दिखे साथ

French President Emmanuel Macron Meets Bollywood Stars: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हुए हैं। सोमवार रात वह अपनी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ मुंबई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी अगवानी की। यह मैक्रों का भारत दौरा तो चौथा है, लेकिन मुंबई की यह उनकी पहली यात्रा है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया और फिर द्विपक्षीय वार्ता के लिए बैठे। इस बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हेलीकॉप्टरों के संयुक्त निर्माण और प्रिसीजन-गाइडेड मिसाइलों को लेकर सहयोग को नई गति देने पर भी बातचीत हुई।

इमैनुएल मैक्रों ने की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात

औपचारिक बैठकों के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई में बॉलीवुड सितारों से भी मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमा के दिग्गजों के साथ। संस्कृति हमें एकजुट करती है। इस मुलाकात में शबाना आजमी, , , जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिस्की केज शामिल रहे। यह मुलाकात भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों की गर्मजोशी को दर्शाती है।

26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस में 2008 के आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उनके परिवारों और भारत के साथ फ्रांस एकजुटता से खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ एकता और दृढ़ संकल्प जरूरी है।

मैक्रों ने की मुंबई की जमकर तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मुलाकात की झलक साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई और मैक्रों ने मुंबई शहर की खूब तारीफ की, यहां तक कि सुबह की अपनी दौड़ का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक, सांस्कृतिक और रक्षा सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *