कई दूसरे मौके के हकदार…जेल में कैदियों का दर्द देख भावुक हुए राजपाल यादव, CM रेखा गुप्ता से लगाई ये गुहार

कई दूसरे मौके के हकदार…जेल में कैदियों का दर्द देख भावुक हुए राजपाल यादव, CM रेखा गुप्ता से लगाई ये गुहार

Rajpal Yadav Requested CM Rekha Gupta: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में अंतरिम राहत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। 5 फरवरी से 17 फरवरी तक जेल में रहने के बाद वे 17 फरवरी की शाम करीब 4:50 बजे बाहर आए। अदालत ने शिकायतकर्ता कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद उनकी छह महीने की सजा पर अंतरिम रोक लगाई है। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को तय की गई है।

रिहाई के बाद राजपाल यादव ने कहा कि फिलहाल वे अपनी भतीजी की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और दो-तीन दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष विस्तार से रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए अभी वह कानूनी पहलुओं पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के लोगों का समर्थन और प्यार के लिए आभार जताया।

राजपाल यादव ने 20 हजार कैदियों के लिए कही ये बात

जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए राजपाल ने एक भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि तिहाड़ में करीब 20,000 कैदी बंद हैं और उनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने एक बार गलती की, लेकिन वर्षों से सजा काट रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ कैदी जीवन में दूसरा मौका पाने के हकदार हैं।

राजपाल ने दिल्ली की से अपील करते हुए कहा कि अगर सख्त नियमों में कानूनी दायरे में रहते हुए थोड़ी नरमी बरती जाए और हर साल उचित मूल्यांकन के आधार पर कुछ कैदियों को दूसरा मौका दिया जाए, तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे ऐसे कैदियों की पैरवी करने के लिए भी तैयार हैं।

18 मार्च को होगी एक्टर की अगली सुनवाई

अदालत ने उन्हें पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश न छोड़ने का निर्देश दिया है। साथ ही 18 मार्च की अगली सुनवाई में व्यक्तिगत या डिजिटल माध्यम से उपस्थित रहने को कहा गया है। साथ ही ने यह भी बताया कि 2027 में वे फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि दर्शकों के प्यार और सहयोग की वजह से ही वे अब तक 200 से अधिक फिल्मों में काम कर सके हैं। फिलहाल वे परिवार के साथ समय बिताने के बाद मीडिया से खुलकर बातचीत करने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *