कानपुर में पुरानी रंजिश में छिड़ी खूनी जंंग, भाजपा नेता को घोंपा चाकू और मार दी गोली

कानपुर में पुरानी रंजिश में छिड़ी खूनी जंंग, भाजपा नेता को घोंपा चाकू और मार दी गोली

पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस हमले में बीजेपी नेता सोनू राठौर पर चाकू और गोली से हमला किया गया। हमले में भाजपा नेता सोनू राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें शहर के एक अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक विश्वकर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि अभिषेक विश्वकर्मा बजरंग दल का पूर्व संयोजक है। इस हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि कई लोग सोनू राठौर पर हमला कर रहे हैं, उनपर चाकू से हमला किया गया और गोली मार दी गई। थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत छपेड़ा पुलिया निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू राठौर पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें सोनू राठौर पर चाकू से हमला किया गया और गोली मारी गई।
भाजपा नेता सोनू राठौर छपेड़ा चौराहे पर लगने वाली सब्जी मंडी में कई सालों से दुकानदारों को ब्याज पर पैसा बांटता है और सब्जी मंडी से तहबाजारी वसूलता है । पिछले कुछ महीनों से अभिषेक विश्वकर्मा जो कि बजरंग दल का कार्यकर्ता है उसने भी सब्जी मंडी में ब्याज का पैसा बांटने का काम शुरू किया था जिसके कारण सोनू राठौर ने अभिषेक विश्वकर्मा को दो महीने पूर्व मारापीटा था। पुरानी रंजिश के चलते और ब्याज के काम के चलते अभिषेक विश्वकर्मा ने इस घटना को अंजाम दिया ।
देर रात हुई घटना पर पहुंचे अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी खंगाले और लोगो से पूछताछ की तो उनको जानकारी मिली कि पुरानी रंजिश के चलते अभिषेक विश्वकर्मा ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का मुकदमा थाना रावतपुर में दर्ज कर लिया गया है और देर रात ही दबिश देकर पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *