कोरबा में युवक ने पहले रेता अपना गला, फिर कुएं में लगाई छलांग; मंजर देख कांप उठी रूह!

 

कोरबा : युवक ने पहले तो अपने गले पर चाकू चला दिया और फिर जब दर्द हुआ तो घर से निकाल कर भागा और एक कुएं में जाकर गिर गया.इस घटना के बाद हड़कप मच गया.लोगों ने उसे कुएं से किसी तरह बाहर निकाला गया तो वह फिर भाग निकला.किसी तरह उसे पकड़ कर कोरबा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसके प्राण बचाने की कोशिश की जा रही है.

सिविल लाइन थाना कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत बेन्द्रकोना निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण के परिजनों के अनुसार सुबह अपने गले पर खुद ही चाकू चला लिया.और फिर उसकी तमाम हरकतों के बाद किसी तरह पकड़ कर अस्पताल लाया गया रामकृष्ण की एक रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया की रामकृष्ण को भूत प्रेत का भय सताता है.पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान है जिसके चलते यह घटना सामने आई है.

सती कुर्रे ने बताया की रामकृष्ण ने खुद ही अपने को घायल किया कुएं में कूद गया वहां से निकाल कर किसी तरह अस्पताल लाया गया

रामकृष्ण ने अस्पताल के लेटर हेड पर कुछ लिखने का प्रयास किया है इसके मायने निकाले जा रहे हैं.

बहरहाल प्रथम दृश्या इस मामले में यही प्रतीत होता है की रामकृष्ण को भूत प्रेत परेशान कर रहे हैं ऐसा उसे संदेह है जिसके कारण उसने यह हरकत की है देखना है पुलिस यदि जांच करती है तो इस मामले में क्या निकलकर सामने आता है.

इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया और आगे की जांच करवाई करने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *