यूपी के लिये खुशखबरीः इस तारीख से शुरु होने जा रही मेरठ रैपिड और मैटो-जानें पूरी खबर


नई दिल्‍ली. पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. जल्‍द ही वे अपने शहर से एक घंटे में रेलवे स्‍टेशन और दो घंटे से भी कम समय में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे. और वो भी कम खर्च में. इसके लिए ज्‍यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है. 22 फरवरी से लोगों का यह सपना साकार होने जा रहा है. दिल्‍ली से ट्रेन और फ्लाइट पकड़ने वालों के अच्‍छे दिन आने वाले हैं.

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नामो भारत कॉरिडोर कुल 82 किलोमीटर लंबा है. इसमें अब तक कुछ हिस्से चल रहे थे, लेकिन बाकी बचे हुए सेक्शन दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किमी और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी अब तैयार हो गए हैं. 22 फरवरी को पीएम मोदी इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके बाद दिल्‍ली आना जाना आसान हो जाएगा.

कॉरिडोर शुरू होने के बाद दिल्ली से मेरठ की यात्रा एक घंटे से कम समय में पूरी हो सकेग. रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इस प्रोजेक्ट की योजना कई साल पहले बनी थी. मार्च 2019 में इसकी आधारशिला रखी गई थी. जनवरी 2025 में मेरठ साउथ से मेरठ सेंट्रल तक ट्रायल रन सफल रहा था. ऐसे में अब पूरा कॉरिडोर शुरू होने के बाद क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

अभी दिल्‍ली स्‍टेशन या एयरपोर्ट ऐसे पहुंचते हैं लोग

अभी मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के तमाम शहरों के लोगों को फ्लाइट या कुछेक ट्रेनों को पकड़ने के लिए दिल्‍ली आना पड़ता है. ये लोग अपनी निजी वाहनों से या ट्रेन-बस से दिल्‍ली तक पहुंचते हैं. निजी वाहन से खर्च ज्‍यादा पड़ता है, जबकि ट्रेन या बस में समय ज्‍यादा लगता है.रास्‍ते में ट्रैफिक में भी फंसना पड़ता है.

आरआरटीएस शुरू होने के बाद लोग मेरठ और आसपास के शहरों के लोग सीधा निजामुद्दीन स्‍टेशन तक पहुंच सकेंगे. जिसको एयरपोर्ट जाना है, उसके लिए यहां से एक घंटे से कम सफर रहेगा. वो चाहे तो मेट्रो से भी एयरपोर्ट तक पहुंच सकता है. हालांकि मेट्रो बदलकर पहुंचान पड़ेगा. इस तरह पश्चिमी यूपी के तमाम शहरों में रहने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट और दिल्‍ली के रेलवे स्‍टेशन पहुंचना सुविधाजनक और आसान हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *