लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट सलीम खान, सेलेब्स की लगी लंबी कतार, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट सलीम खान, सेलेब्स की लगी लंबी कतार, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Salim Khan Health Condition: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर ने फैंस और बॉलीवुड जगत में चिंता बढ़ा दी। अस्पताल पहुंचते ही बेटे सलमान खान ने सबसे पहले अपने पिता से मुलाकात की। इसके बाद उनके परिवार के अन्य सदस्य, जैसे बहन अलवीरा खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री और पोते अयान अग्निहोत्री भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।

सलमान खान की गोद ली हुई बेटी अर्पिता खान के पति, एक्टर आयुष शर्मा भी सलीम खान से मिलने अस्पताल आए। इस दौरान कई अन्य सेलेब्स और करीबी दोस्त भी अस्पताल में दिखे, जिनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सलीम खान की स्वास्थ्य की स्थिति

लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी सलीम खान की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी साझा की। अस्पताल के ICU में उनका इलाज डॉ. जलील पारकर की देखरेख में चल रहा है। उन्हें सबसे पहले उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा ने इमरजेंसी में लाया और तुरंत इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल ने बताया कि मरीज की गोपनीयता को बनाए रखते हुए आज 18 फरवरी को रिश्तेदारों की सहमति से प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा।

शूटिंग के बीच में हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

की अचानक स्वास्थ्य समस्या से खान परिवार भी काफी चिंतित नजर आया। सलमान खान शूटिंग के बीच में हॉस्पिटल पहुंचे और उनकी चिंता चेहरे पर साफ झलक रही थी। वहीं अलवीरा और अन्य परिवारजन भी उदास और चिंतित दिखे। सलीम खान के अस्पताल में दाखिल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं और समर्थन लगातार मिल रहे हैं।

सलीम खान का करियर

के पिता सलीम खान ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथा दी है, जिनमें ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी लंबी और शानदार लेखनी ने भारतीय सिनेमा को अमिट छाप दी है। फिलहाल फैंस और परिवार की निगाहें सिर्फ उनकी ताजा सेहत की खबरों पर टिकी हैं, और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *