सुबह उठते ही चेहरे पर लगाएं ये चीजें, खिल उठेगी त्वचा, यहां जानें कैसा होना चाहिए आपका मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन

मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन

Image Source : FREEPIK

हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे और फ्रेश दिखे। इसके लिए मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग स्किन की देखभाल करने के लिए महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकती हैं। सुबह उठते के साथ ही आप अपने चेहरे पर क्या लगा रहे हैं इसका असर आपकी स्किन पर पड़ता है। सही मॉर्निंग रूटीन चेहरे पर झुर्रियों और मुंहासों को आने से रोकता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह उठते के साथ ही चेहरे पर क्या लगाना चाहिए। 

1. क्लींजिंग

फ्रेश और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप सुबह उठते ही हल्के ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे चेहरे से सारी गंदगी और ऑयल निकल जाएगा। आप क्लींजिंग के लिए माइल्ड फेस वॉश या क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. टोनिंग

क्लींजिंग के बाद टोनिंग करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल करें। गुलाब जल इस्तेमाल करने से स्किन हाईड्रेट रहती है और मॉइश्चराइज होती है। इसके साथ ही ये चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में भी सहायक है। 

3. सीरम लगाएं

टोनिंग के बाद चेहरे पर सीरम जरूर लगाएं। आप विटामिन सी से भरपूर सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को पोषण देने का काम करता है। 

4. मॉइस्चराइजर

ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए स्किन को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा मुलायम-शाइनी दिखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *