हजारों, लाखों नहीं करोड़ों… शादी की खुशी में दुल्हन पर की पैसों की बारिश; नोटों से पटा फ्लोर, VIDEO वायरल

हजारों, लाखों नहीं करोड़ों… शादी की खुशी में दुल्हन पर की पैसों की बारिश; नोटों से पटा फ्लोर, VIDEO वायरल

Punjabi Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भव्य पंजाबी शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स, खासतौर पर ET Now की खबर के मुताबिक, इस शादी में दूल्हा-दुल्हन पर करीब 8.5 करोड़ रुपये नकद उड़ाए गए। जैसे ही यह दावा सामने आया, इंटरनेट पर बहस छिड़ गई।

वायरल वीडियो में शादी का माहौल बेहद शानदार नजर आता है। डीजे की धुन पर मेहमान थिरक रहे हैं और इसी बीच परिवार व रिश्तेदार मंच पर मौजूद नवविवाहित जोड़े पर नोटों की बारिश करने लगते हैं। कुछ ही पलों में डांस फ्लोर नोटों से ढक जाता है। दावा किया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम उड़ाई गई कि पूरा फ्लोर पैसों से भर गया।

शादी में पैसे उड़ाने की परंपरा

की परंपरा नई नहीं है। इसे खुशी, समृद्धि और शुभकामनाओं का प्रतीक माना जाता है। लेकिन करोड़ों रुपये नकद उड़ाने का दावा इस शादी को खास बना देता है, यही वजह है कि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर हो रहा है।

जहां कुछ लोग इसे परिवार की शान-ओ-शौकत और उदारता का प्रदर्शन बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इतनी बड़ी रकम नकद उड़ाने पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी राशि का उपयोग सामाजिक कार्यों या जरूरतमंदों की मदद के लिए भी किया जा सकता था। वहीं कुछ लोग इस भव्य आयोजन को “ग्रैंड पंजाबी वेडिंग” का उदाहरण मान रहे हैं।

यह ही पढ़ें:

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह वीडियो पर @1000thingsinludhiana नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लाइक मिल चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इन पैसों से किसी जरूरतमंद लड़की की शादी कराई जा सकती थी।” दूसरे ने टिप्पणी की, “पैसा बर्बाद करने से बेहतर है दान किया जाए।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “पैसों की जगह फूलों की बारिश होती तो ज्यादा अच्छा लगता, क्योंकि पैसे को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है।” कुल मिलाकर, 8.5 करोड़ रुपये की कथित नोटों की बारिश ने इस शादी को सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *