Border 2 Collection: सनी देओल का जलवा कायम, बॉर्डर 2 ने चौथे हफ्ते में बढ़ाई रफ्तार, जानें ताजा कलेक्शन

Border 2 Collection: सनी देओल का जलवा कायम, बॉर्डर 2 ने चौथे हफ्ते में बढ़ाई रफ्तार, जानें ताजा कलेक्शन

Border 2 Fourth Week Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपनी रिलीज के चार हफ्तों बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस मिलिट्री ड्रामा ने लागत बहुत पहले ही वसूल कर ली थी और अब यह मुनाफे की ओर तेजी से बढ़ रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दिलचस्प बात यह है कि यह आंकड़ा चौथे सोमवार की कमाई से थोड़ा ज्यादा है, जो यह साबित करता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 323.26 करोड़ रुपये हो चुकी है।

बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार

नई रिलीज फिल्मों से टक्कर के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के बीच भी सनी देओल की यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। खासतौर पर सनी देओल को एक बार फिर वर्दी में देखने का उत्साह दर्शकों में साफ नजर आ रहा है। ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

बॉर्डर 2 की कहानी

बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की संयुक्त ताकत को दर्शाया गया है। फिल्म में के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, प्रणव वशिष्ठ और मेधा राणा ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

नेटफ्लिक्स ने खरीदे फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स

ओटीटी रिलीज को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। हालांकि आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। चार हफ्तों बाद भी ‘बॉर्डर 2’ का पर मजबूती से टिके रहना यह साबित करता है कि देशभक्ति और मजबूत कंटेंट वाली फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *