Salim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

Salim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे और अभिनेता सलमान खान अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत किस वजह से बिगड़ी, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर परिवार या अस्पताल की ओर से विस्तृत अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

सलमान खान पहुंचे अस्पताल

मंगलवार सुबह सलमान खान को Lilavati Hospital के बाहर देखा गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह अस्पताल पहुंचे। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म Battle of Galwan को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। जैसे ही सलमान खान का अस्पताल के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, उनके प्रशंसक चिंतित हो गए। फैंस लगातार सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं।

कौन हैं सलीम खान?

बता दें कि सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और हाल ही में उन्होंने 90 वर्ष पूरे किए हैं। वे हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं। जावेद अख्तर के साथ उनकी मशहूर ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी ने कई यादगार और कल्ट क्लासिक फिल्में दीं। इस जोड़ी की चर्चित फिल्मों में शोले, दीवार, जंजीर और मिस्टर इंडिया जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी।

फिल्मी करियर

ने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, लेकिन उन्हें ज्यादातर छोटे और सीमित किरदार ही मिले। करीब दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि अभिनय उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में अपनी पहचान बनाई।

उनकी कहानियों और संवादों ने हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी और लेखकों को नया सम्मान दिलाया। सलीम-जावेद को भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे लेखक माना जाता है जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने की ‘एंग्री यंग मैन’ छवि को स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *