The Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन

The Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन

Vipul Amrutlal Shah Film Trailer: साल 2023 में रिलीज हुई विवादित और चर्चित फिल्म द केरला स्टोरी के बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ट्रेलर पहले भाग से भी ज्यादा इंटेंस और इमोशनल नजर आ रहा है।

ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाले दावे से होती है, जिसमें कहा जाता है कि अगले 25 वर्षों में भारत इस्लामिक स्टेट बन सकता है। इसके बाद कहानी देश के अलग-अलग राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की घटनाओं की ओर बढ़ती है। फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा निभा रही हैं।

द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि ये तीनों लड़कियां मुस्लिम युवकों से प्रेम करती हैं, लेकिन धीरे-धीरे खुलासा होता है कि उनके पीछे एक सुनियोजित धर्मांतरण का जाल बिछाया गया है। राजस्थान में एक 16 वर्षीय लड़की के माता-पिता पुलिस स्टेशन में जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत दर्ज कराते नजर आते हैं। उनका दर्द और बेबसी दर्शकों को झकझोर देती है।

द केरल स्टोरी 2 फिल्म की कहानी

वहीं मध्य प्रदेश की कहानी में एक युवती को शादी का झांसा देकर धोखा दिया जाता है और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जाता है। उसकी मानसिक पीड़ा और अकेलापन ट्रेलर का इमोशनल केंद्र बनता है। केरल की कहानी में एक मुस्लिम युवक अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड पर लिव-इन रिलेशनशिप और धर्म परिवर्तन का दबाव डालता है। लड़की के इनकार करने पर हालात बिगड़ते दिखाए गए हैं।

द केरल स्टोरी 2 फिल्म कब होगी रिलीज

फिल्म का निर्देशन कामाक्ष्यै नारायण सिंह ने किया है। निर्माण ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले किया गया है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म पहले भाग से भी ज्यादा गहरी और विचारोत्तेजक होगी। 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर ने जहां समर्थकों में उत्साह बढ़ाया है, वहीं एक बार फिर बहस की जमीन भी तैयार कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म पर कैसा प्रदर्शन करती है और दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *