
Toxic Second Teaser Release Date: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। पहले टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर ली है।
20 फरवरी को रिलीज होगा दूसरा टीजर
फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर नए पोस्टर के साथ यह घोषणा की गई है कि ‘’ का दूसरा टीजर 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे जारी किया जाएगा। इससे पहले 8 जनवरी को यश के जन्मदिन के मौके पर पहला टीजर रिलीज हुआ था। उस टीजर ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। हालांकि कुछ दृश्यों को लेकर विवाद भी हुआ, लेकिन इससे फिल्म की चर्चा और तेज हो गई।
अब दूसरे टीजर से उम्मीद है कि कहानी की दिशा और टोन के बारे में ज्यादा संकेत मिलेंगे। माना जा रहा है कि इस बार सिर्फ यश के किरदार पर फोकस न होकर अन्य अहम पात्रों की झलक भी दिखाई जाएगी, जिससे फिल्म के प्लॉट की परतें खुल सकें।
टॉक्सिक में नजर आएंगे ये दमदार स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है, जो अपनी अलग तरह की स्टोरीटेलिंग के लिए जानी जाती हैं। ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कई जानी-मानी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। इनमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा शामिल हैं।
9:35 AM | 20.02.2026 In Cinemas Worldwide from 19-03-2026 …
— TOXIC (@Toxic_themovie)
मल्टी-स्टार कास्ट और डार्क, इंटेंस नैरेटिव के कारण फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर बड़ी रिलीज माना जा रहा है। यश की पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी इस प्रोजेक्ट से बड़ी उम्मीदें हैं।
19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश
‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। खास बात यह है कि इसी दिन की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
रिलीज डेट नजदीक आते ही प्रमोशनल रणनीति तेज हो गई है। दूसरा टीजर इसी प्लान का अहम हिस्सा है, जो फिल्म के क्रेज को और बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। अब फैंस की नजरें 20 फरवरी पर टिकी हैं, जब ‘टॉक्सिक’ की नई झलक सामने आएगी और फिल्म को लेकर चल रही अटकलों को नई दिशा मिलेगी।
